{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Sapna Choudhary Dance: सपना चौधरी ने धांसू डांस से मचाई धूम, बार बार देखा जा रहा वीडियो 

 

Sapna Choudhary Dance: हरियाणवी डांसर सपना चौधरी किसी मामले किसी सेलेब्स से कम नहीं है। सपना की एक झलक पाने के लिए लाखों लोग बेकरार रहते हैं। इन दिनों सपना चौधरी का डांस वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सपना 'यार तेरा चेतक पे चले' गाने पर धमाकेदार डांस करती नजर आ रही है।

यह वीडियो यूट्यूब पर तहलका मचा रहा है, और अब तक इसे 5.7 करोड़ से अध‍िक बार देखा जा चुका है। वीडियो में सपना चौधरी ने अपने बेहतरीन डांस मूव्स से हर किसी का दिल जीत लिया है। इस वीडियो को करीब डेढ़ लाख लाइक्‍स मिल चुके हैं, जबकि इस पर 4300 के करीब कॉमेंट्स भी हैं।

इस वीडियो को 'सोनोटेक रागनी' चैनल ने 2018 में रिलीज किया था। सपना इसमें हल्‍के हरे रंग के सलवार सूट में नजर आ रही हैं। आम तौर पर हमने सपना को बड़े-बड़े रागनी कार्यक्रमों में परफॉर्म करते हुए देखा है। लेकिन यहां वह एक बर्थडे पार्टी में पहुंची हैं।

<a href=https://youtube.com/embed/sPA7OLLROrA?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/sPA7OLLROrA/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="1280">

सपना जिस स्‍टेज पर परफॉर्म कर रही हैं, वहां पीछे बड़ी सी डिजिटल स्‍क्रीन लगी हुई है। स्‍टेज पर और स्‍टेज के सामने बड़ी संख्‍या में पार्टी में आए मेहमान हैं, जो सपना की हर अदा पर दीवाने हुए जा रहे हैं।

सपना चौधरी के डांस के दीवाने तो पूरे देश में हैं, और यह वीडियो उनकी लोकप्रियता का एक और सबूत है। वीडियो की जबरदस्त सफलता का एक बड़ा कारण सपना की अदाओं और उनकी पॉपुलैरिटी है।