{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Sapna Choudhary: सपना चौधरी का ये सॉन्ग 5 सालों से देखा जा रहा हर रोज, बसा है लोगों के दिलों में

 

Sapna Choudhary: हरियाणवी सिंगर-डांसर सपना चौधरी अपने डांस परफॉर्मेंस से किसी का भी दिल धड़का सकती हैं। उनकी दीवानगी लोगों के सिर चढ़कर बोलती है। जहां स्टेज पर सपना का डांस देखने के लिए लाखों लोग जुटते हैं।

वहीं सोशल मीडिया पर भी करोड़ों लोग उनका डांस देखते हैं। उनके गाने यूट्यूब पर आते ही ट्रेंडिंग लिस्ट में अपनी जगह बना लेते हैं। उनका पांच साल पुराना एक गाना आज भी लोगों का पसंदीदा है और एक बार फिर से वायरल हो रहा है।

हरियाणा की क्वीन कही जाने वाली सपना चौधरी का गाना 'बदली-बदली लागे' 5 साल पहले यूट्यूब पर रिलीज हुआ था।

<a href=https://youtube.com/embed/WtDmBQMErGc?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/WtDmBQMErGc/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="1280">

नीली सलवार कमीज और दुपट्टा पहने सपना गजब का देसी डांस करती नजर आ रही हैं।

हर बार की तरह इस गाने में भी उनका अंदाज और डांस स्टेप्स कमाल के हैं, जो देसी लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

सपना चौधरी के इस गाने को अब तक 23 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है और फैन्स ने कमेंट कर इसकी खूब तारीफ भी की है। हाल ही में सपना चौधरी का गाना जले 2 रिलीज हुआ था। 

महज दो महीने में इसे 14 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है और यह संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। इस गाने में भी सपना नीले रंग की घाघरा चोली में नजर आ रही हैं और अपने देसी अंदाज से लोगों का दिल लूट रही हैं।