{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Sawan Special Bhojpuri Song: सावन का महीना हुआ शुरू, इन 5 भोजपुरी गानों से चढ़ाएं शिव की भक्ति का रंग

Sawan Special Bhojpuri Song: सावन का पवित्र महीना शुरू हो गया है, सभी भक्त इस महीने में भोलेनाथ के भक्ति में लिन हो जाते हैं। खासकर भोजपुरी इंडस्ट्री में तो सावन के आते ही एक से बढ़कर एक शिव भक्ति के गाने रिलीज होने लगते हैं।

इस साल भी पवन सिंह से लेकर खेसारी लाल यादव तक कई भोजपुरी स्टार्स नए गाने लेकर आ रहे हैं। लेकिन इसके पहले भी ऐसे कई गाने बने हैं, जो हर साल सावन में यूट्यूब पर खूब सुने जाते हैं। Sawan Special Bhojpuri Song

जय जय शिव शंकर

" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="1280">

खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज ने दो साल पहले ‘जय जय शिव शंकर’ गाना गाया था, जिसे सारेगामा हम भोजपुरी भक्ति चैनल ने रिलीज किया था। गाने में खेसारी लाल के साथ श्वेता महारा दिखी थी। गाने के लिरिक्स अजीत मंडल ने लिखे और म्यूजिक शुभम राज ने दिया था। इस गाने को सुनकर आपको पुराने जमाने का ‘जय जय शिव शंकर’ जरूर याद आएगा। Top 5 Sawan Special Bhojpuri Song
जागी ए बाबा

" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="1280">

पिछले साल रिलीज हुआ पवन सिंह का ये गाना आज भी लोगों की जुबान पर चढ़ा हुआ है। इसे पवन सिंह और शिवानी सिंह ने मिलकर गाया था। इस गाने में पवन सिंह बाबा भोलेनाथ की भक्ति में डूबे नजर आते हैं। गाने के बोल रौशन सिंह विश्वास ने लिखे थे और म्यूजिक सरगम आकाश ने दिया था। Top 5 Sawan Special Bhojpuri Song

माथ पे महादेव

" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="1280">

नीलकमल सिंह का ये गाना भी सावन में खूब सुना जाता है। इसे उन्होंने ही गाया था और उनके साथ एक्ट्रेस सृष्टि उत्तराखंडी नजर आई थी। गाने के बोल आशुतोष तिवारी ने लिखे थे और म्यूजिक आया शर्मा ने दिया था। इसे सारेगामा हम भोजपुरी भक्ति चैनल पर रिलीज किया गया था। Top 5 Sawan Special Bhojpuri Song

सावन में नागिन

" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="1280">

ये गाना 2021 में आया था, जिसमें अरविंद अकेला कल्लू और अकांक्षा दुबे नजर आए थे। इस गाने को अरविंद अकेला और अंजली भारती ने गाया था। इसके बोल भी आशुतोष तिवारी ने ही लिखे थे और म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया था। गाने का डायरेक्शन आर्यन देव ने किया था। इस गाने में कल्लू का अनोखा अंदाज फैंस को खूब पसंद आता है। Top 5 Sawan Special Bhojpuri Song

ए भोले बाबा

" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="1280">

दो साल पहले पवन सिंह का दूसरा सावन स्पेशल गाना आया था ‘ए भोले बाबा’। इस गाने को मां अम्मा फिल्म्स भक्ति चैनल पर अपलोड किया गया था। इस गाने में भी पवन सिंह भोलेनाथ के भक्त के रूप में दिखे थे। इसके बोल विजय चौहान ने लिखे थे और म्यूजिक विक्की वॉक्स ने तैयार किया था। वीडियो में पवन सिंह के साथ प्रियंका महाराज नजर आई थी।