शाहरुख खान की 'KING' में महा-एक्शन: 10 रशियन फाइटर्स से भिड़ेंगे किंग खान!
शाहरुख खान की फिल्म 'KING' पर बड़ा अपडेट! मुंबई में 10 रशियन फाइटर्स के साथ शूट होगा ग्रैंड एक्शन सीन। जानें सुहाना खान और सिद्धार्थ आनंद की नई प्लानिंग की डिटेल्स।
इस साल बॉलीवुड वाले बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाले हैं. वजह साल की शुरुआत में ही पता लग गई है. सनी देओल की धमाकेदार शुरुआत के बाद अब रणवीर सिंह आ गए हैं.और ‘धुरंधर 2’ इतनी आसानी से मानेगी नहीं. जिसके बाद अक्षय कुमार, अजय देवगन और शाहरुख खान समेत कई एक्टर्स का आना बाकी है. पर साल के आखिर में शाहरुख खान अपनी KING से गर्दा उड़ाने का प्लान कर चुके हैं. यही वजह है कि तेजी से अपनी फिल्म का काम निपटा रहे हैं. पिक्चर का फर्स्ट लुक और डेट अनाउंसमेंट वीडियो सामने आ गया है. 24 दिसंबर,2026 को रिलीज हो रही शाहरुख खान की फिल्म का हाल ही में बड़ा शूट कंप्लीट हुआ. मंबई के ही एक स्टूडियो में सुहाना खान का एक्शन सीक्वेंस पूरा किया गया है. अब सिद्धार्थ आनंद ने कौनसी नई प्लानिंग कर ली है. क्या है 10 रशियन फाइटर्स वाला पूरा अपडेट?
शाहरुख खान की साल 2023 के बाद कोई भी फिल्म रिलीज नहीं हुई है. उस साल वो बॉक्स ऑफिस के किंग बन गए थे, क्योंकि पठान और जवान ने 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस किया था. लेकिन अब किंग से पहले एक और फिल्म में दिखने की बातें चल रही हैं. जो है रजनीकांत की JAILER 2. इस साल फिल्म रिलीज होगी. हाल ही में जानकारी मिली थी कि उनका एक्सटेंडेट कैमियो होगा और वो पुलिसवाले का किरदार निभाते दिखेंगे. जानिए अब किंग पर क्या अपडेट आ गया है.
शाहरुख खान की फिल्म पर अपडेट?
हाल ही में एक न्यूज वेबसाइट पर रिपोर्ट छपी. जिससे पता लगा कि, शाहरुख खान अब KING के अगले शेड्यूल का काम करेंगे. वो एक तगड़ा एक्शन सीक्वेंस भी करने वाले हैं. रिपोर्ट से यह भी पता लगा कि डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने एक अहम एक्शन सीन के लिए 10 रशियन फाइटर्स को बुलाया है. इस सीन की शूटिंग अगले हफ्ते मुंबई के विले पार्ले यानी गोल्डन टोबैको स्टूडियो में होगी. जानकारी यह भी मिली कि, शूटिंग की जगह पर एक ग्रैंड सेट तैयार किया गया है. कहा जा रहा है कि यह मिल जैसा दिखता है, जो बहुत पुराना और बंद पड़ा हुआ है. दरअसल 23 मार्च से शुरू होने वाली इस शूटिंग में शाहरुख खान के साथ फाइट सीक्वेंस शूट किए जाने वाले हैं.
यह भी कहा जा रहा है कि लगभग एक हफ्ते तक सबकुछ चलेगा. जो कि फिल्म के लिए प्लान किए गए सबसे बड़े एक्शन सीक्वेंस में से एक है. इसमें डिजाइन किए गए स्टंट काफी दमदार और असली जैसे लगते हैं. स्टंट आर्टिस्ट पिछले कुछ हफ्तों से सीक्वेंस की तैयारी भी कर रहे हैं. इसके अलावा डायरेक्टर ने अगले महीने एक खास डांस सीक्वेंस भी शूट करने की प्लानिंग की है. दरअसल इस फिल्म में दीपिका पादुको, रानी मुखर्जी और सुहाना खान भी नजर आएंगी.