{"vars":{"id": "123258:4912"}}

'ओ रोमियो' के लिए शाहिद ने ली भारी फीस, पर 'पद्मावत' में दीपिका से मिले थे कम पैसे

विशाल भारद्वाज की 'ओ रोमियो' के लिए शाहिद कपूर को मिले ₹45 करोड़। जानें उस फिल्म के बारे में जब शाहिद और रणवीर सिंह दोनों की फीस दीपिका पादुकोण से कम थी।

 

विशाल भारद्वाज के डायरेक्शन में बनी हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' के लिए शाहिद कपूर ने मोटी फीस ली है. रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें 45 करोड़ रुपये मिले हैं. वहीं इस फिल्म की लीड एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी को 6 करोड़ रुपये मिले हैं.

1 / 6

लगभग हर फिल्म में ही ऐसा ही होता है कि हीरो को हिरोइन से ज्यादा फीस मिलती है. लेकिन शाहिद ने 8 साल पहले एक ऐसी फिल्म में भी काम किया था, जिसमें उन्हें एक्ट्रेस से कम फीस मिली थी. शाहिद के साथ रणवीर सिंह भी उस फिल्म का हिस्सा थे. फिल्म का डायरेक्शन किया था संजय लीला भंसाली है.

2 / 6

यहां जिस फिल्म की बात हो रही है वो है 'पद्मावत', जो साल 2018 में रिलीज हुई थी. शाहिद ने इस फिल्म में मेवाड़ के राजपूत राजा महारावल रतन सिंह का किरदार निभाया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म के लिए शाहिद को 10 करोड़ रुपये की फीस मिली थी.

3 / 6

दीपिका ने इस फिल्म में रानी पद्मावती का रोल प्ले किया था. बताया जाता है कि इस पिक्चर के लिए उन्हें 13 करोड़ रुपये मिले थे. वो इस फिल्म की सबसे ज्यादा फीस चार्ज करने वाली स्टार थीं. रणवीर सिंह की फीस भी दीपिका से कम थी.

4 / 6

रणवीर सिंह ने 'पद्मावत' में अलाउद्दीन खिलजी का रोल प्ले किया था. रिपोर्ट्स के अनुसार रणवीर की फीस भी शाहिद की तरह 10 करोड़ रुपये थी. बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी. इसने अपने बजट से 2.7 गुना ज्यादा कमाई की थी.

5 / 6

सैकनिल्क के अनुसार 'पद्मावत' का बजट 215 करोड़ रुपये था. वहीं वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने 585 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया था. रणवीर, शाहिद और दीपिका के अलावा इस फिल्म में जिम सार्भ, अदिति राव हैदरी और रजा मुराद जैसे स्टार्स भी दिखे थे.

6 / 6