{"vars":{"id": "123258:4912"}}

थलपति विजय से पहले इन सितारों के चौंकाने वाले रिटायरमेंट ने चौंकाया

थलपति विजय अपनी आखिरी फिल्म के बाद राजनीति में आ रहे हैं। विनोद खन्ना, ममता कुलकर्णी और जायरा वसीम जैसे सेलेब्स के शॉकिंग रिटायरमेंट के बारे में जानें।

 

साउथ सुपरस्टार थलपति विजय की फिल्म जन नेता उनके करियर की आखिरी फिल्म मानी जा रही है. इस फिल्म के बाद एक्टर ने रिटायरमेंट का फैसला लिया है और वे पूरी तरह से अपने पॉलिटिकल करियर पर फोकस करना चाहते हैं. इस बात से उनके फैंस मायूस हैं लेकिन एक्टर के भावनाओं की रिस्पेक्ट करते हैं. लेकिन उनसे पहले भी कई सारे सेलेब्स के शॉकिंग रिटायरमेंट ने दुनिया को चौंका दिया था.

1 / 6

बॉलीवुड में 70s के दशक में राजेश खन्ना के स्टारडम को अमिताभ बच्चन ने ओवरशैडो कर दिया था. वहीं इस दौर में अमिताभ बच्चन को हर मायने में कोई एक्टर टक्कर देता था तो वो विनोद खन्ना ही थे. लेकिन करियर की पीक पर उन्होंने एक्टिंग से संन्यास ले लिया था और ओशो की शरण में चले गए थे. हालांकि बाद में उन्होंने फिल्मों में वापसी भी की थी.

2 / 6

90s के दशक में ममता कुलकर्णी टॉप एक्ट्रेस में से एक थीं और अपनी बोल्डनेस के लिए मशहूर थीं. एक्ट्रेस ने अपने करियर में खूब नाम कमाया और सलमान खान-गोविंदा जैसे स्टार्स के साथ काम किया. 2003 में उन्होंने अभिनय की दुनिया से संन्यास ले लिया था. इसके बाद उन्होंने जीवन से भी संन्यास ले लिया था. साल 2025 में महाकुंभ के दौरान उन्हें किन्नर अखाड़े का महामंडलेश्वर भी बनाया गया था.

3 / 6

एक्ट्रेस सना खान की बात करें तो वे टीवी इंडस्ट्री का जाना-माना नाम रही हैं और फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं. उनकी उम्र 38 साल की है. एक्ट्रेस ने साल 2005 में अपने करियर की शुरुआत की थी. वहीं 2020 में उन्होंने अभिनय की दुनिया से संन्यास ले लिया था और इसकी आधिकारिक घोषणा भी की थी.

4 / 6

सबसे शॉकिंग रिटायरमेंट अगर किसी का रहा तो वो जायरा वसीम का रहा. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी और बेहद कम समय में काफी पॉपुलैरिटी भी हासिल कर ली थी. तीन साल में उन्होंने 3 फिल्मों में काम किया था. इसमें से 2 आमिर खान के साथ थीं और एक प्रियंका चोपड़ा के साथ थी.

5 / 6

असिन की बात करें तो एक्ट्रेस का करियर 15 सालों का रहा और इस दौरान उन्होंने साउथ और बॉलीवुड की फिल्मों में काम किया. एक्ट्रेस ने अपने करियर में आमिर खान और सलमान खान जैसे एक्टर्स संग फिल्में की. लेकिन साल 2016 में उन्होंने माइक्रोमैक्स के को-फाउंडर राहुल शर्मा से शादी कर ली थी. इसके बाद ही उन्होंने फिल्मों से भी संन्यास ले लिया.

6 / 6