सबसे ज्यादा कमाई वाली 10 भारतीय फिल्में: 'दंगल' से 'धुरंधर 2' तक का सफर
भारतीय सिनेमा की सबसे सफल फिल्में! आमिर खान की दंगल से लेकर रणवीर सिंह की धुरंधर 2 तक, जानें उन 10 फिल्मों के बारे में जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर मचाया सबसे ज्यादा धमाल।
1. दंगल: न सिर्फ बॉलीवुड, बल्कि भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म ही 'दंगल' है. आमिर खान की फिल्म ने 2000 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया था. साथ ही फिल्म में साक्षी तंवर, फातिमा सना शेख, जायरा वसीम और सान्या मल्होत्रा ने काम किया.
1 / 10
2. धुरंधर 2: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' इसी साल रिलीज हुई है. इस पिक्चर ने 1700 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया है. इस पिक्चर में रणवीर सिंह ने साउथ एक्ट्रेस सारा अर्जुन के साथ काम किया. तमिल फिल्म से ही एक्ट्रेस ने करियर की शुरुआत की है. यह उनके लिए बॉलीवुड में एक बड़ा मौका था.
2 / 10
3. धुरंधर: यह भी रणवीर सिंह की ही फिल्म है. पिछले साल यानी 2025 के एंड में रिलीज हुई थी. फिल्म में सारा अर्जुन ही लीड रोल में थीं. साथ ही पिक्चर ने बॉक्स ऑफिस पर 1300 करोड़ से ज्यादा कमाए थे. एक ही साउथ एक्ट्रेस की दूसरी बड़ी फिल्म.
3 / 10
4. जवान: 2023 में आई शाहरुख खान की फिल्म ने धमाकेदार बिजनेस किया था. न सिर्फ 1000 करोड़ से ज्यादा छापे, बल्कि 2023 में एक्टर की दूसरी ब्लॉकबस्टर फिल्म बन गई थी. इस पिक्चर में खूब सारी एक्ट्रेस ने काम किया था. पर शाहरुख खान के साथ लीड रोल में नयनतारा दिखी थीं.
4 / 10
5. पठान: यह भी 2023 में आई शाहरुख खान की ही फिल्म थी. इस पिक्चर ने भी 1000 करोड़ कमाए थे. साथ ही लंबे ब्रेक के बाद उनके लिए बड़ी सफलता साबित हुई थी. एक्टर के साथ लीड रोल में दीपिका पादुकोण ने काम किया था.
5 / 10
6. बजरंगी भाईजान: सलमान खान की यह सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पिक्चर है, जिसने 900 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाए थे. इस पिक्चर में भाईजान के साथ करीना कपूर खान ने काम किया था.
6 / 10
7. एनिमल: 2023 के एंड में रिलीज हुई रणबीर कपूर की फिल्म ने 915 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया था. इस फिल्म में रणबीर कपूर दो एक्ट्रेस के साथ दिखे थे, पर लीड रोल में रश्मिका मंदाना थीं. एक्ट्रेस को इसके बाद बॉलीवुड में काफी काम मिला.
7 / 10
8. स्त्री 2: श्रद्धा कपूर ने 2024 में Stree 2 से धमाल मचाया. फिल्म ने 800 करोड़ से ज्यादा वर्ल्डवाइड कमा लिए थे. साथ ही फिल्म में सभी बॉलीवुड सितारों ने धमाल मचाया था.
8 / 10
9. सीक्रेट सुपरस्टार: इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी. आमिर खान के अलावा पिक्चर में जायरा वसीम, मेहर विज और राज अर्जुन ने काम किया था.
9 / 10
10. छावा: यह टॉप-10 लिस्ट में शामिल है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई की थी. विकी कौशल की फिल्म में रश्मिका मंदाना लीड रोल में थी और पिक्चर ने 800 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर लिया था.
10 / 10