Worldwide News 2026: 'ये प्रेम मोल लिया' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2: आयुष्मान खुराना की फिल्म ने दो दिन में कमाए 18.75 करोड़ रुपये
आयुष्मान खुराना की फिल्म ये प्रेम मोल लिया सिनेमाघरों में रिलीज के दो दिन पूरे कर चुकी है। फिल्म से काफी उम्मीद लगाई जा रही थी जिस पर ये खरी उतरती नजर आ रही है। फिल्म ने रिलीज के 2 दिन में भारत समेत विदेशों में भी अच्छा बज़ बनाया है। वहीं इस फैमिली ड्रामा फिल्म को देखने के लिए वीकेंड पर परिवारों की तादाद नजर आ रही है। मतलब इसे अच्छे वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिलना शुरू हो गया है और आने वाले वक्त में ये और भी बड़ा कमाल कर सकती है।
ऐसा देखा गया है कि आयुष्मान खुराना की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सरप्राइज करती आई हैं। ड्रीम गर्ल से लेकर अंधाधुन तक ने सभी को इंप्रेस किया है। अब ये प्रेम मोल लिया भी कुछ ऐसा ही कर सकती है। आइए जानते हैं कि 2 दिन में फिल्म ने कितने कमा लिए हैं।
💰 ये प्रेम मोल लिया ने कितने कमाए?
ये प्रेम मोल लिया फिल्म ने सिनेमाघरों में दो दिन में अपना दम दिखाया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट्स के मुताबिक रिलीज के पहले दिन इस फिल्म ने 4 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं रिलीज के दूसरे दिन इस फिल्म का कलेक्शन 4.70 करोड़ रुपये का था। रिलीज के दूसरे दिन फिल्म ने नेट कलेक्शन के मामले में 5.25 करोड़ रुपये कमाए। वहीं इसका ग्रॉस कलेक्शन 6.30 करोड़ रुपये का रहा है। इसे मिला लिया जाए तो फिल्म का दो दिनों का नेट कलेक्शन 9.25 करोड़ रुपये का रहा और इसका ग्रॉस कलेक्शन 11 करोड़ रुपये का रहा। फिल्म ने ओवरसीज कलेक्शन के लिहाज से रिलीज के दो दिन में 7.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसे मिला लिया जाए तो फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 18.75 करोड़ रुपये का हो गया है।
📈 बजट रिकवर करने के लिए कितने कमाने होंगे?
आयुष्मान खुराना की मूवी ये प्रेम मोल लिया का अनुमानित बजट 70 करोड़ रुपये का है। मतलब इस फिल्म को अपना बजट रिकवर करने के लिए 70 करोड़ का मिनिमम कलेक्शन तो करना पड़ेगा। वहीं फिल्म ने दो दिन में ही 20 करोड़ के करीब कमा लिए हैं। इसकी रविवार की कमाई में भी भारी इजाफा देखने को मिल सकता है। ऐसे में देखा जाए तो फिल्म अपने बजट की ओर तेजी से बढ़ रही है। अब देखने वाली बात होगी कि आने वाले वक्त में ये फिल्म क्या कमाल करके दिखाती है।