{"vars":{"id": "123258:4912"}}

YRF स्पाई यूनिवर्स: बॉक्स ऑफिस पर कौन सी फिल्म रही सबसे बड़ी हिट?

YRF स्पाई यूनिवर्स की फिल्मों का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट कार्ड। 'पठान' से लेकर 'ऐल्फा' तक, जानें किस फिल्म ने पहले दिन की सबसे बड़ी ओपनिंग और किसने की सबसे ज्यादा कमाई।

 

YRF Spy Films: YRF स्पाई यूनिवर्स की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'ऐल्फा' है. आलिया भट्ट की पिक्चर ने ओपनिंग डे पर भारतीय बॉक्स ऑफिस से 9 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. जबकि, बॉबी देओल की फिल्म का इसी के साथ वर्ल्डवाइड कलेक्शन 16.10 पहुंच गया है. हालांकि, यह YRF स्पाई यूनिवर्स की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म नहीं है.

1 / 5

ऋतिक रोशन की 'वॉर' साल 2019 में रिलीज हुई थी. जिसने पहले दिन भारत से 53.35 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ भी दिखे थे. वहीं, दुनियाभर से पिक्चर ने 471 कमाए थे और ब्लॉकबस्टर रही थी. वहीं, 2025 में ऋतिक और जूनियर एनटीआर 'वॉर 2' लेकर आए. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी और इस फिल्म ने पहले दिन सिर्फ 29 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था.

2 / 5

सलमान खान की 'टाइगर' फ्रेंचाइजी में अब तक 3 फिल्में रिलीज हुई हैं. साल 2012 में 'एक था टाइगर' आई थी, जिसने 32.93 करोड़ रुपये पहले दिन कमाए थे. उसके बाद 2017 में 'टाइगर ज़िंदा है' रिलीज हुई, जिसने ओपनिंग डे पर 34.10 कमा लिए थे. और 2023 में आई 'टाइगर 3' की 44.50 करोड़ के साथ शुरुआत हुई थी. यह फिल्म का नेट कलेक्शन है.

3 / 5

अब बात करते हैं साल 2023 में रिलीज हुई शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' की. इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी दिखे थे, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ से ज्यााद कमा लिए थे. हालांकि, फिल्म ने पहले दिन भारतीय बॉक्स से 55 करोड़ रुपये का कारोबार किया था, जो कि शानदार था.

4 / 5

दरअसल YRF स्पाई यूनिवर्स की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म शाहरुख खान की 'पठान' की है. इस पिक्चर ने पूरे यूनिवर्स को सबसे तगड़ा फायदा किया था. उसके बाद रिलीज हुई कोई भी पिक्चर खास कमाई नहीं कर पाई. यहां तक कि पठान YRF स्पाई यूनिवर्स की ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी है.

5 / 5