Haryana: हरियाणा में 50 लाख युवाओं को मिलेगा रोजगार, बजट में हुए ये ऐलान ?
Haryana: हरियाणा के ओलिंपिक पदक विजेताओं को अपने कारोबार के लिए 10 लाख तक की सहायता दी जाएगी। अगर वे बिजनेस न करना चाहें तो उन्हें कौशल प्रशिक्षक के तौर पर रोजगार दिया जाएगा।
- हर 10 किलोमीटर के दायरे में नया मॉडल संस्कृति स्कूल खोला जाएगा।
- सहकारिता क्षेत्र की आवंटित राशि 58.80% बढ़ाकर 1254 करोड़ रुपए किया गया।
- मत्सय पालन विभाग की आवंटित राशि को 144.40% बढ़ाकर 218.76 करोड़ रुपए किया गया।
- पशुपालन विभाग की राशि को 5.9% बढ़ाकर 2083.43 करोड़ किया गया है।
- बागवानी विभाग की आवंटित राशि 95.50% बढ़ाकर 1068.79 करोड़ किया गया है
- कृषि एवं किसान कल्याण की आवंटित राशि को 19.2% बढ़ाकर 4 हजार 229.29 करोड़ किया गया है।
- हिसार में अमरूद के लिए प्रसंस्करण और प्रोसेसिंग प्लांट शुरू किया जाएगा। किन्नू के लिए जूस प्रसंस्करण केंद्र बनेगा।
- प्रदेश में 750 हरित स्टोर और 350 नए वीटा बूथ खोले जाएंगे।
- हर ब्लॉक में एक दूध संग्रह केंद्र और जिले में शीतलन केंद्र विकसित किया जाएगा।
- बागवानी नीति के तहत हरियाणा सरकार महिला बागवानों को एक लाख कर्ज पर कोई ब्याज सरकार नहीं लेगी। बजट में इस नीति के तहत इसका प्रावधान किया जाएगा।
- इसी वर्ष शुरू किए मिशन हरियाणा 2047 के जरिए हरियाणा में 50 लाख युवाओं को रोजगार देने का काम सरकार करेगी। इस मिशन के लिए सरकार 5 करोड़ रुपए का प्रस्ताव कर रही है।
- हरियाणा AI मिशन के लिए वर्ल्ड बैंक ने 474 करोड़ रुपए से अधिक की मदद देने का आश्वासन दिया है। इससे गुरुग्राम और पंचकुला में एक- एक हब बनाया जाएगा। 50 हजार युवाओं को हम मॉडर्न तकनीकों का प्रशिक्षण देंगे।
- डंकी रूट के जरिए युवाओं की जिंदगी से हो रहे खिलवाड़ को लेकर हरियाणा सरकार कठोर कानून लेकर आ रही है।