Haryana: दिल्ली-मुंबई के बाद हरियाणा के इस जिले में आ रही टेस्ला, 51 हजार स्क्वेयर फीट जमीन पर खुलेगा तीसरा शोरूम
Haryana: इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। दिल्ली-मुंबई के बाद हरियाणा के गुरुग्राम जिले में टेस्ला का टेसर बड़ा शोरूम खुलने जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, अमेरिका के मशहूर बिजनेसमैन एलन मस्क की टेस्ला इंडिया मोटर एंड एनर्जी कंपनी अब शोरूम खोलने की तैयारी शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, सोहना रोड स्थित ऑर्किड बिजनेस पार्क में टेस्ला ने करीब 51 हजार वर्ग फुट का सुपर बिल्ट-अप एरिया 9 साल के लिए पट्टे पर लिया है, जहां शोरूम, सर्विस सेंटर और वेयरहाउस तैयार किया जाएगा। यह पट्टा 15 जुलाई 2025 से शुरू हुआ और इसका रजिस्ट्रेशन 28 जुलाई को किया गया। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, यहां कंपनी अपने इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री, सर्विस और स्टॉकिंग करेगी। पहले साल के लिए टेस्ला ने 40.17 लाख रुपए प्रति माह किराया तय किया है। इसमें हर साल बढ़ोतरी होगी। Haryana News
पट्टे की शर्तों के अनुसार, टेस्ला ने सिक्योरिटी मनी के रूप में 2.41 करोड़ रुपए जमा किए हैं और हर महीने का किराया 7 तारीख से पहले चुकाना होगा। जानकारी के मुताबिक, इस प्रॉपर्टी में कुल 51 पार्किंग स्थान उपलब्ध होंगे, जिससे टेस्ला के कर्मचारियों और ग्राहकों को पार्किंग में कोई दिक्कत नहीं होगी और यह स्थान उनके लिए सुविधाजनक रहेगा। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, टेस्ला अपनी मॉडर्न तकनीक और प्रीमियम इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए जानी जाती है। देश में पहले मॉडल Y और अन्य लोकप्रिय मॉडलों को पेश करने की संभावना है। कंपनी की यह रणनीति न केवल प्रीमियम सेगमेंट को टारगेट करेगी बल्कि यह ईवी को लोकप्रिय बनाने में भी मदद कर सकती है। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, इसके अलावा गुरुग्राम में टेस्ला का सुपर चार्जर नेटवर्क स्थापित करने की योजना भी है, जो इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को और सुविधाजनक बनाएगा। पहले चरण में गुरुग्राम में गाड़ियों की डिलीवरी दी जानी है।