{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Ambala Cantt Mandi News: धान की आवक शुरू, 1 अक्टूबर से होगी सरकारी खरीद, बारिश से सहमे किसान

अंबाला कैंट अनाज मंडी में धान की आवक शुरू हो गई है, लेकिन सरकारी खरीद शुरू न होने से किसान परेशान हैं। बारिश का डर और मंडी प्रशासन की तैयारियों की पूरी ग्राउंड रिपोर्ट पढ़ें।

 

अंबालाः हरियाणा की मंडियों में धान की फसल की आवत होने शुरू हो चुकी है. अगर अंबाला कैंट की अनाज मंडी की बात करें तो यहां की मंडी धान की फसल से भरी पड़ी है. धान की सरकारी खरीद अभी शुरू न होने से किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

4-5 दिन से मंडी में फसल लेकर बैठे हैं किसानः किसानों का कहना है कि जैसे ही किसान की फसल पककर मंडी में आती है तो उसकी खरीद शुरू हो जानी चाहिए. कई किसानों का आरोप है कि वह बीते चार-पांच दिन से मंडी में अपनी फसल को लेकर बैठे हैं. इस कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और उनका नुकसान भी हो रहा है. उन्होंने कहा कि "हम मंडी में बैठे हैं और पीछे हमारे जो आलू की फसल लगानी है उसके लिए खेत तैयार करने हैं लेकिन हमारा ट्रैक्टर और हम मंडी में है.

बारिश में भींग रही है फसलः उन्होंने कहा जैसे ही धान की फसल पककर मंडी में आती है तो उसकी सरकारी खरीद शुरू हो जानी चाहिए लेकिन अभी तक सरकारी खरीद शुरू नहीं हो पाई जिसके चलते किसानों को काफी नुकसान झेलना पड़ रहा है. ऊपर से मौसम भी खराब हो रहा है. 2 दिन पहले भी तेज बारिश होने से किसानों की फसल बारिश में भी गई थी और किसानों का कहना है कि "किसान की जब फसल पक्कती है तो वह मंडी में लेकर आते हैं क्योंकि उनके पास घर में इतनी जगह नहीं होती जिसे वह वहां रख सके ऐसे में अगर बारिश आ जाती है तो उनकी फसल खराब होने का डर सताने लगता है."

जल्द से जल्द धान की सरकारी खरीद शुरू करने की मांगः किसानों ने सरकार से अपील करते हुए कहा है कि धान की फसल की सरकारी खरीद जल्द से जल्द शुरू की जाए ताकि किसानों को राहत मिल सके. किसानों का कहना है कि "अभी तक मंडी में गेहूं की फसल भी पड़ी है जिसके चलते भी मंडी में धान रखना मुश्किल हो रहा है. उन्होंने कहा कि "सारी मार किसान को पड़ती है. किसानों ने सरकार से अपील करते हुए कहा कि "वैसे तो जब भी किसान की फसल मंडी में आ जाती है, तभी से खरीद शुरू हो जानी चाहिए लेकिन अब भी सरकार को चाहिए कि जल्द से जल्द धान की सरकारी खरीद शुरू कर देनी चाहिए."

क्या बोले मंडी सेक्रेटरीः मंडी सेक्रेटरी ने नीरज भारद्वाज ने कहा कि "धान की आवक शुरू हो चुकी है किसान अपनी धान की फसल मंडी में लेकर आ रहा है और उसे सुख रहा है. कुछ लोग फसल को वापस अपने घर लेकर जा रहे हैं तो कुछ किसान मंडी में ही अपनी फसल को रख रहे हैं. अभी तक की बात करें तो अंबाला कैंट की अनाज मंडी में 10000 क्विंटल धान की आवक हो चुकी है. उन्होंने कहा कि "मंडी में धान की खरीद को लेकर हमारी तरफ से जो तैयारी हैं. वह पूरी है किसानों के लिए हर सुविधा मंडी में उपलब्ध है चाहे वह रात को लाइट की व्यवस्था हो पीने के स्वच्छ पानी की व्यवस्था हो या फिर किसानों के लिए किसान मजदूर अटल कैंटीन जहां पर किसानों को 10 रुपये में खाना मिलता है.

मॉइश्चर मीटर अपने पास तैयार रखें: उन्होंने कहा कि ऐसी इंफॉर्मेशन है की जो धान की सरकारी खरीद है. वह एक अक्टूबर से शुरू होगी. उन्होंने कहा कि "आढ़तियों को भी निर्देश दे दिए गए हैं कि वह अपने मॉइश्चर मीटर अपने पास तैयार रखें ताकि किसानों की फसल का मॉइश्चर नापा जा सके." वहीं उन्होंने कहा कि "बारिश के मौसम के लिए आढ़तियों के पास पर्याप्त मात्रा में तिरपाल और पॉलिथीन मौजूद है ताकि किसानों की फसल को भीगने से बचाया जा सके." उन्होंने कहा कि जो फसल आ रही है उसको हम अपने रिकॉर्ड में दर्ज कर रहे हैं जैसे ही सरकारी खरीद शुरू होगी तो फार्मर को वह फसल दिखाकर गेट पास कटवाना होगा.