अम्बाला: किसान ने खेत में बनवाया सोनिया गांधी और भूपेंद्र हुड्डा का मंदिर
अम्बाला के दानिपुर में किसान जसविंद्र सिंह ने पेश की भक्ति की मिसाल। 6 लाख खर्च कर खेत में बनवाया सोनिया गांधी और भूपेंद्र हुड्डा का मंदिर, लगी हैं 5-5 फीट ऊंची प्रतिमाएं।
अम्बाला : अम्बाला सिटी के गांव दानिपुर में किसान ने अपने पसंदीदा नेताओं को सम्मान देने के लिए खेत में ही उनका मंदिर बनवा दिया।
6 लाख रुपए खर्च कर बनवाया मंदिर
बताया जा रहा है कि जसविंद्र सिंह ने 2005 में कांग्रेस सरकार बनने के बाद करीब 6 लाख रुपए खर्च करके यह मंदिर तैयार कराया। मंदिर में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की 5-5 फीट ऊंची प्रतिमाएं स्थापित की। इतना ही नहीं, पूरे मंदिर को कांग्रेस के रंग में रंगा हुआ है। जसविंद्र ने बताया कि वे जम्मू में रहते हैं।