{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Ambala Drug Smuggling Case: अंबाला में सीआईए-2 पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 806 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

अंबाला में पुलिस ने 806 ग्राम हेरोइन के साथ दो नशा तस्करों को किया गिरफ्तार। पंजाब के रास्ते लाई गई थी नशे की खेप।
 

अंबाला: सीआईए-2 अंबाला पुलिस ने देर रात दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया. दोनों आरोपियों के पास से पुलिस की टीम ने 806 ग्राम हेरोइन बरामद की है. पकड़े गए आरोपियों की पहचान सोनू और बादल के रूप में हुई है, जो अंबाला कैंट के रहने वाले हैं. दोनों आरोपी पंजाब के अमृतसर से कार में नशे की खेप लेकर अंबाला पहुंचे थे. बरामद हेरोइन की कीमत एक करोड़ से ज्यादा बताई जा रही है.

अंबाला में दो नशा तस्कर गिरफ्तार: सीआईए टीम ने आशंका जताई है कि बरामद नशे की खेप पाकिस्तान बॉर्डर के रास्ते पंजाब पहुंची है. हालांकि, इस पहलू की जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि मामले में नशे की सप्लाई से जुड़ी पूरी चेन को खंगाला जाएगा, ताकि इस नेटवर्क के मुख्य तस्कर तक पहुंचा जा सके. बरामद की गई 806 ग्राम हेरोइन की कीमत 1 करोड़ से ज्यादा बताई जा रही है.

पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी: CIA-2 इंचार्ज रवि के मुताबिक "पुलिस आरोपियों के नेटवर्क को तलाश करेगी. आरोपियों से पूछताछ के जरिए यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हेरोइन कहां से लाई गई थी और इसकी सप्लाई अंबाला में किसे की जानी थी. फिलाहल आरोपी पंजाब ये ड्रग्स लेकर आए थे. जिसे अंबाला में इनको सप्लाई करना था."