अंबाला: स्कैनर दिखाकर ठगी करने वाला शातिर चढ़ा हत्थे, लोगों ने दबोचा
अंबाला कैंट बस स्टैंड पर दुकानदार महिला से स्कैनर पर 5900 रुपये डलवाकर भाग रहे ठग को लोगों ने पकड़ा। आरोपी यमुनानगर का निवासी है और पहले भी कर चुका है ठगी।
अंबाला : अंबाला पुलिस ने एक ऐसे ठग को पकड़ा जो दुकानदारों को स्कैनर दिखाकर और उनसे रिक्वेस्ट कर पैसे डलवाता था और साथ ही मौका देखकर फरार हो जाता था। लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।
बता दें कि ताजा मामला अंबाला छावनी के बस स्टैंड पर देखने को मिला जहां एक व्यक्ति ने मोबाइल कम्युनिकेशन की दुकान पर बैठी महिला से स्कैनर पर पैसे डलवाने को कहा और उसके बदले उन्हें कैश देने की बात कही। महिला दुकानदार ने जैसे ही पैसे डलवाए वह ठग मौके का फायदा उठाकर भाग गया। महिला के शोर मचाने पर लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
जानकारी देते हुए सुमित ने बताया कि कल शाम मेरी वाइफ दुकान पर बैठी थी तभी एक व्यक्ति आया और किसी स्कैनर पर 5900 डलवाने को कहा। मेरी मिसेज़ ने उसमें उसे स्कैनर में जैसे ही पैसे डाले और भीड़ होने के कारण वह व्यक्ति मौका देखकर फरार हो गया। लेकिन मौके पर उसको पकड़ कर लाल कुर्ती चौकी में पुलिस के हवाले कर दिया है।
पुलिस चौकी इंचार्ज राजेंद्र ने बताया कि आरोपी यमुनानगर जिला के रादौर के गांव बैन्दी का रहने वाला है। यह पहले भी इस तरह से हरकत कर चुका है जिस पर मामला पहले भी चल रहा है। उन्होने बताया कि पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।