{"vars":{"id": "123258:4912"}}

अंबाला पुलिस ने पकड़ा शातिर स्नैचर; हत्या का दोषी और जमानत पर बाहर था आरोपी

अंबाला CIA-2 ने 15-20 मुकदमों में शामिल शातिर स्नैचर सतनाम सिंह को गिरफ्तार किया। हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा आरोपी जमानत पर बाहर आकर कर रहा था स्नैचिंग।

 
अंबाला : अंबाला पुलिस की CIA-2 को बड़ी सफलता हासिल हुई है। हरियाणा पंजाब पुलिस के लिए सिर दर्द बने एक ऐसे स्नैचर को गिरफ्तार किया है, जिस पर पहले से 15 से 16 मुकदमे दर्ज है और हत्या के मामले में उम्रकैद का सजायाफ्ता है और फिलहाल हाईकोर्ट से जमानत पर बाहर आया हुआ था। इसी दौरान उसने अंबाला में स्नैचिंग की कई वारदातों को अंजाम दिया। इसके साथ-साथ जिस बाइक पर सवार होकर वारदात को अंजाम देता था। वह चोरी की बाइक भी आरोपी से बरामद की गई है। 

CIA-2 के इंचार्ज रवि कुमार ने बताया कि उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि एक प्लैटिना बाइक पर सवार युवक संदिग्ध दिखाई दे रहा है, जिसके बाद नाकेबंदी की गई और उसे रोका गया तो उसने नाका तोड़ा और वहां से भागते हुए पुलिस से बचने के लिए पुल के ऊपर से छलांग लगा दी। इस दौरान इसके पांव में चोट आई। इसके बाद इसको काबू करके नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया और इसका इलाज करवाया गया। इलाज के बाद आज इसे छुट्टी मिल गई इससे पूछताछ की गई तो इसने अपना नाम सतनाम सिंह उर्फ सत्तू पिता का नाम हरबंस और चंडीगढ़ सेक्टर 31 का रहने वाला है। 

वहीं पूछताछ के दौरान इसने बताया कि अंबाला जिला में स्नेचिंग की पांच से छः वारदात को अंजाम दिया था और इसके खिलाफ पहले भी 15 से 20 मुकदमे चोरी के मामले में दर्ज है। इसके साथ-साथ हत्या के मामले में उम्रकैद का सजायप्ता है और माननीय उच्च न्यायालय से जमानत पर आया हुआ है। इस दौरान इसने इन वारदातों को अंजाम दिया। फिलहाल साथ में रैपीडो में काम कर रहा था और नशे का आदी है। नशे के लिए ही ये स्नेचिंग की वारदात करता था।