{"vars":{"id": "123258:4912"}}

अंबाला: पुलिस की सख्त रणनीति, तस्करों की संपत्तियां होंगी अटैच

अंबाला में नशामुक्त अभियान के तहत पुलिस तस्करों की अवैध संपत्तियां सील कर रही है। डीएसपी ने चेतावनी दी है कि मिलाप या संलिप्त पाए जाने वाले पुलिसकर्मी भी नहीं बक्शे जाएंगे।

 

अंबाला : अंबाला पुलिस ने नशे के खात्मे के लिए अब अपनी रणनीति पूरी तरह बदल दी है। पुलिस सिर्फ तस्करों को गिरफ्तार करने तक सीमित नहीं है, बल्कि अवैध तरीके से बनाई गई उनकी बेशकीमती संपत्तियों को भी लगातार अटैच किया जा रहा है। इस बीच, अंबाला डीएसपी ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी है कि जिले में किसी भी कीमत पर नशा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इतना ही नहीं, यदि इस अवैध कारोबार में कोई पुलिसकर्मी भी संलिप्त पाया गया, तो उस काली भेड़ को भी किसी भी सूरत में बक्शा नहीं जाएगा।

अंबाला पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ आक्रामक रुख अख्तियार कर लिया है। पुलिस का यह विशेष अभियान अब रंग लाने लगा है। ​अंबाला कैंट के डीएसपी कुलदीप सिंह ने मीडिया से बातचीत में बताया कि एसपी के आदेशानुसार सभी थानों और सीआईए की टीमों द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। पुलिस अब एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई करते हुए तस्करों की संपत्तियों को सील करने की प्रक्रिया तेज कर रही है। इसके साथ ही, विशेष कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाकर तस्करों की सूची तैयार की जा रही है और उनके ठिकानों पर लगातार रेड मारी जा रही है। ​

पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि नशा एक लाइलाज बीमारी की तरह समाज को खोखला कर रहा है, इसलिए इसके खिलाफ जन-जागरूकता बेहद जरूरी है। डीएसपी ने साफ किया कि यदि किसी के पास भी नशा तस्करों से जुड़ी कोई सूचना है, तो वे सीधे एसपी साहब या उन्हें फोन कर सकते हैं, सूचना मिलते ही तुरंत सख्त एक्शन लिया जाएगा। इस बीच, अंबाला डीएसपी ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी है कि जिले में किसी भी कीमत पर नशा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इतना ही नहीं, यदि इस अवैध कारोबार में कोई पुलिसकर्मी भी संलिप्त पाया गया, तो उस काली भेड़ को भी किसी भी सूरत में बक्शा नहीं जाएगा।