अंबाला रेलवे अपडेट: 12 से 20 जुलाई के बीच 14 ट्रेनें रहेंगी डायवर्ट
रेलवे ने मरम्मत कार्य के चलते 12 से 20 जुलाई के बीच 14 ट्रेनों के रूट में बदलाव किया है। अपनी ट्रेन का स्टेटस चेक करने के लिए रेलवे हेल्पलाइन 139 पर कॉल करें।
अंबाला: रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा और सुगम यात्रा के लिए बुनियादी ढांचे में सुधार का फैसला लिया है। विभिन्न रेल मार्गों पर चल रहे आवश्यक मरम्मत कार्य के कारण रेलवे प्रशासन ने 12 से 20 जुलाई के बीच 14 महत्वपूर्ण ट्रेनों के मार्ग में अस्थायी बदलाव (Divert) करने का निर्णय लिया है।
आधिकारिक सूचना के अनुसार यशवंतपुर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस, तिरुपति-जम्मू तवी एक्सप्रेस और मदुरै-चंडीगढ़ एक्सप्रेस जैसी प्रमुख ट्रेनों का मार्ग बीना-रूठियाई-सोगरिया-बयाना मथुरा के रास्ते डायवर्ट किया गया है। में वहीं, अमृतसर-बिलासपुर एक्सप्रेस और अमृतसर-नांदेड़ एक्सप्रेस अब मथुरा-बयाना-कोटा-नागदा-संत हिरदाराम नगर-भोपाल के रास्ते चलेंगी।
यात्रियों के लिए जरूरी सूचना
उत्तर रेलवे के अनुसार, जिन यात्रियों के टिकट कंफर्म हैं, उन्हें उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर संदेश (SMS) भेजकर सूचि त कर दिया गया है। अन्य यात्री सटीक और ताजा अपडेट के लिए रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर संपर्क कर सकते हैं या आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।