अंबाला: सड़क हादसे में 3 मजदूरों की दर्दनाक मौत, कैंटर ने कुचला
अंबाला के मीठापुर में तेज रफ्तार कैंटर ने तीन मजदूरों को कुचला। मौके पर ही तीनों की मौत। मृतक उत्तर प्रदेश के निवासी थे। पुलिस कैंटर की तलाश में जुटी।
अंबाला : हरियाणा के अंबाला जिले आज बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां सड़क किनारे पैदल जा रहे तीन लोगों को एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने कुचल दिया। जिससे मौके पर ही तीनों लोगों की जान चली गई।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना जिले के मीठापुर क्षेत्र की है। जांच अधिकारी रोहित ने बताया कि यह तीनों युवक के वी एस मोटर तेपला मे लेबर का काम करते थे जो कि आज सुबह 6:00 बजे काम खत्म करके वापस अपने घर जा रहे थे जैसे ही यह सड़क पर पहुंचे तो सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार कैन्टर ने इन्हें कुचल दिया और इनकी तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार ,रोहित,शोभाराम ललित नगर उत्तर प्रदेश के वासी बताई जा रहे हैं। वही पुलिस कैन्टर की तलाश कर रही है।
टक्कर इतनी भयंकर थी की तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मामले की सूचना पाकर डायल 112 की टीम और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को कब्जे में लेकर अंबाला के नागरिक अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। वहीं पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरो की पड़ताल कर मामले की जांच में जुटी है।