{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Ambala News: अंबाला के उगाला गांव में पीलिया का हड़कंप, एक साथ 16 बच्चों में मिले लक्षण; स्वास्थ्य विभाग ने लगाया इमरजेंसी कैंप

अंबाला के उगाला गांव में दूषित पानी का कहर! एक साथ 16 बच्चों में पीलिया के लक्षण मिलने से मचा हड़कंप। सिविल सर्जन डॉ. राकेश सहल ने गांव में भेजी MMU वैन और लगाया हेल्थ चेकअप कैंप। जानें क्या है बीमारी फैलने की मुख्य वजह।

 

अंबाला  : अंबाला के उगाला गांव में एक साथ 16 बच्चों में पीलिया के लक्षण मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप सा मच गया है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट हो गया है। 

मामले को लेकर जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डॉ राकेश सहल ने बताया कि लगभग 16 बच्चों में पीलिया के लक्षण मिले हैं। ऐसे में MMU वैन गांव में भेज दी गई और हेल्थ चेकअप कैंप भी लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि दूषित पानी की वजह से यह बीमारी फैलती है।