महम के पूर्व विधायक बलराज कुंडू को जान से मारने की धमकी, सुरक्षा की मांग
महम के पूर्व विधायक बलराज कुंडू को विदेशी नंबरों से मिली जान से मारने की धमकी। हाई कोर्ट में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की। सरकार ने कोर्ट को सुरक्षा का ब्यौरा दिया।
रोहतक: महम के पूर्व विधायक बलराज कुंडू ने रोहित गोदारा गैंग से जान से मारने की धमकियां मिलने के बाद पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट का रुख की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। कुंडू ने खतरे का नए सिरे से आकलन कराने और पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है।
कुंडू को 25 और 26 मई को विदेशी नंबरों से व्हाट्सएप कॉल और संदेश मिले थे। इसके बाद महेंद्र ढालाना ने एक वॉइस संदेश भेजा। इसमें झज्जर के डीघल गांव के एक फाइनेंसर की हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए कुंडू को रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई। अगले दिन एक और संदेश में तैयार रहो, जल्द मिलेंगे लिखा था। कुंडू ने आरोप लगाया कि उन्हें मिली सुरक्षा पर्याप्त नहीं है। उनके सुरक्षाकर्मियों के पास आधुनिक हथियार नहीं हैं। बाहर या गुरुग्राम जाने पर सुरक्षाकर्मियों को अनुमति नहीं मिलती।
सरकार ने अदालत को बताया कि कुंडू के आवास पर एक सहायक उपनिरीक्षक और चार पुलिसकर्मी तैनात हैं। उन्हें तीन निजी सुरक्षा अधिकारी भी दिए हैं। हाई कोर्ट ने कहा कि यदि कुंडू को अतिरिक्त सुरक्षा चाहिए तो वह सरकार से अनुरोध कर अपने खर्च पर इसे प्राप्त कर सकते हैं।
महम के पूर्व विधायक बलराज कुंडू को विदेशी नंबरों से मिली जान से मारने की धमकी। हाई कोर्ट में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की। सरकार ने कोर्ट को सुरक्षा का ब्यौरा दिया।