{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Renu Grewal Bamla Village Updates: बामला गांव की बेटी की बड़ी सफलता, समाजसेवियों व गणमान्य लोगों ने दी बधाई

भिवानी के गांव बामला निवासी रेणू ग्रेवाल ने एचसीएस परीक्षा में 9वां रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। सेक्टर-13 में आयोजित समारोह में उन्हें सम्मानित किया गया। पूरी खबर पढ़ें।
 

भिवानी। गांव बामला निवासी रेणू ग्रेवाल ने हरियाणा सिविल सेवा (HCS) परीक्षा में 9वां रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर स्थानीय सेक्टर-13 में सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें सम्मानित किया गया।

🏅 समारोह में गणमान्य लोगों ने किया सम्मानित व दी बधाई

समारोह में समाजसेवी डॉ. फूल सिंह धनाना ने रेणू ग्रेवाल को माला पहनाकर सम्मानित किया और उनकी सफलता को अन्य बेटियों के लिए प्रेरणादायक बताया। इस अवसर पर भिवानी रेजीडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान रामकिशन शर्मा भी विशेष रूप से मौजूद रहे। रेणू की उपलब्धि पर प्रधान विजय पचगांवा, जिला पार्षद रेणू बाला, डीएसपी जगबीर ग्रेवाल, प्रधान दिलबाग सांगवान, प्रधान धर्मबीर नेहरा, राजपाल आईजी, प्रधान रामदेव तायल, पार्षद सूर्य तंवर, प्रधान बलवान, भूपेंद्र कोच और पार्षद संदीप यादव सहित अनेक लोगों ने बधाई दी।

👨‍👩‍👧 माता-पिता, चाचा और परिवार को दिया सफलता का श्रेय

रेणू ग्रेवाल ने अपनी सफलता का श्रेय पिता राजपाल, माता लक्ष्मी देवी और चाचा श्रीपाल थानेदार को दिया। उन्होंने कहा कि परिवार के सहयोग और मार्गदर्शन की बदौलत ही वह इस मुकाम तक पहुंच पाई हैं।