Bhiwani Civil Hospital News: भिवानी अस्पताल की चौथी मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, स्कूल भवन मरम्मत की भी मांग तेज
भिवानी। जिला नागरिक अस्पताल में मंगलवार सुबह वार्डों की तरफ जाने वाली लॉबी में चौथी मंजिल से नीचे गिरने से आजाद मोहल्ला निवासी 75 वर्षीय खजानी देवी की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही दिनोद गेट पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। मृतका के बेटे सुनील ने बताया कि वह मेहनत-मजदूरी करता है। वे दो भाई और पांच बहन हैं तथा सभी शादीशुदा हैं। उसने बताया कि उसकी मां मंगलवार सुबह करीब साढ़े चार बजे घर से सैर के लिए निकली थीं। इसके बाद उसे पुलिस से हादसे की जानकारी मिली। सुनील ने पुलिस को बताया कि पिछले कुछ समय से उसकी मां की दिमागी हालत ठीक नहीं थी।
आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि वार्डों की तरफ जाने वाले बंद रास्ते की लॉबी से महिला के नीचे गिरने की आवाज सुनाई दी थी। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। दिनोद गेट पुलिस चौकी की जांच अधिकारी पूनम ने बताया कि मृतका के बेटे सुनील के बयान दर्ज किए गए हैं।
ग्रामीणों की प्रमुख मांगें
स्कूल भवन की तत्काल तकनीकी जांच कराई जाए।
जर्जर छत और दीवारों की अविलंब मरम्मत कराई जाए।
मरम्मत संभव नहीं होने पर नए भवन का निर्माण कराया जाए।
बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए जल्द ठोस कदम उठाए जाएं।
हमने पिछले साल भी विभाग को लिखित में इसकी मरम्मत के लिए भेजा था। इस बार भी एसएमसी और स्कूल की तरफ से प्रस्ताव पास कर शिक्षा विभाग को भेज दिया गया है। राजेश सांगवान, हेड टीचर राजकीय प्राथमिक पाठशाला। रिपेयरिंग की प्रक्रिया हमारी तरफ से तीन-चार महीने पहले पूरी करके भेजी जा चुकी है। टेंडर हेड ऑफिस से होना बाकी है। संभावना है कि अगले महीने तक टेंडर जारी होकर मरम्मत कार्य शुरू हो जाएगा।