{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Bhiwani Court Election Update: प्रधान, सचिव और उप-प्रधान पद के लिए घमासान, सुरक्षा के कड़े इंतजाम के बीच आज आएंगे नतीजे

भिवानी जिला बार एसोसिएशन चुनाव के लिए मतदान आज। अध्यक्ष पद के लिए चार प्रत्याशी मैदान में, 1614 वकील डालेंगे वोट।
 

भिवानी। जिला बार एसोसिएशन चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए चार प्रत्याशी मैदान में हैं जिनमें एडवोकेट विकास बुडानिया, युधिष्ठिर वत्स और सुरेंद्र कुमार हंस के बीच मुख्य मुकाबला है। शुक्रवार सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा और देर शाम तक प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला हो जाएगा।

चुनावी प्रचार मतदान से 24 घंटे पहले चरम पर रहा। प्रत्याशियों ने अधिवक्ता चैंबर्स परिसर में डोर टू डोर संपर्क कर वोट की अपील की वहीं समर्थक भी उनके साथ मौजूद रहे।जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में 1614 मतदाता हिस्सा लेंगे। चुनाव कमेटी के चेयरमैन एडवोकेट रविंद्र शर्मा के अनुसार चुनाव की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। मतदान सुचारु रूप से कराने के लिए अधिवक्ताओं की ड्यूटी लगाई गई है। सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए पर्याप्त पुलिस बल भी मौजूद रहेगा।

इन प्रत्याशियों के भाग्य का आज होगा फैसला
जिला बार एसोसिएशन चुनाव में प्रधान पद के लिए एडवोकेट युधिष्ठिर वत्स, भारत सिंह बूरा, सुरेंद्र कुमार हंस और विकास बुडानिया दावेदार हैं। सचिव पद के लिए जगजीत सिंह परमार, नरेंद्र शर्मा, सचिन कुमार सिंगला, संजय महता और वरुण कुमार टिटानी चुनाव मैदान में उतरे हैं। उप प्रधान पद (महिला आरक्षित) के लिए एडवोकेट मीना, पूजा तंवर और रश्मि ठाकुर डटी हैं। उप प्रधान पद (सामान्य श्रेणी) के लिए अशोक कुमार यादव, दीपक सोनी, मुकेश अग्रोहिया और तिलक राज दावेदारी में हैं। बार के अन्य पदों के लिए केवल एक-एक प्रत्याशी ने आवेदन किया था जिन्हें मतदान के बाद सर्वसम्मति से निर्वाचित घोषित कर दिया जाएगा।

मेरी चुनावी प्राथमिकता में उपभोक्ता फोरम को स्थायी तौर पर जिला कोर्ट परिसर में लाना रहेगा। इसके अलावा फैमिली कोर्ट जो अलग-अलग दिन अलग-अलग जगहों पर लग रही है उसे भी स्थायित्व प्रदान कराएंगे। सभी अधिवक्ताओं की बीमा पॉलिसी कराना और अधिवक्ता चैंबर्स परिसर में बारिश के पानी की स्थायी निकासी का बंदोबस्त कराना रहेगा। इसके अलावा पुराने कांफ्रेंस हाल का नवीनीकरण कराएंगे। 

मैं पहली बार प्रधान पद की दौड़ में शामिल हुआ हूं। मेरी प्राथमिकता शुद्ध पेयजल, नए चैंबर्स निर्माण, साफ-सफाई की उचित व्यवस्था और पूरे परिसर को वाईफाई युक्त बनाना रहेगी। इसके अलावा सभी अधिवक्ताओं का बीमा कराया जाएगा। मुझे मौका मिला तो अधिवक्ताओं की अधिकांश समस्याओं का प्राथमिकता से निदान कराया जाएगा। 

पहली दफा प्रधान पद का चुनाव लड़ रहा हूं। मेरी प्राथमिकता सभी अधिवक्ताओं की समस्याओं का निराकरण कराना और नए अधिवक्ताओं के लिए बैठने की उचित व्यवस्था कराना रहेगी। चुनावी माहौल में भाईचारा बना रहे, इसका भी ध्यान रखा जाएगा। सभी अधिवक्ताओं को साथ लेकर आगे बढ़ेंगे।

बार चुनाव में मतदान की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। निर्धारित समय पर मतदान आरंभ कर दिया जाएगा। अधिवक्ताओं से भी अपील की गई है कि वे मतदान प्रक्रिया में हिस्सा लें क्योंकि ये चुनाव नहीं बल्कि आपसी भाईचारे का उत्सव है। इसमें सभी का सहयोग जरूरी है। चुनाव कमेटी के सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी जा चुकी है। मतदान प्रक्रिया के बाद नतीजों की घोषणा कर दी जाएगी।