{"vars":{"id": "123258:4912"}}

भिवानी: मुआवजा पास करने के नाम पर रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

भिवानी के गांव गुजरानी में तैनात पटवारी हर्ष छाबड़ा 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए एसीबी के हत्थे चढ़ा। किसान से मुआवजे के एवज में मांगी थी घूस।

 

भिवानी :  हरियाणा के भिवानी जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां एक पटवारी 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रेड हेंडेड पकड़ा गया है। एंटी करप्शन ब्यूरो ने घूसखोर पटवारी को दबोचा।

मिली जानकारी के अनुसार, भिवानी के गांव गुजरानी में तैनात पटवारी हर्ष छाबड़ा ने रिश्वत ली है। बताया जा रहा है कि किसान मंजीत से फसल का मुआवजा पास कराने के नाम पर 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। दोनों के बीच 10 हजार रुपये में डील पक्की हो गई। इसके बाद मंजीत ने तुरंत इस मामले की शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो को दी। एंटी करप्शन ब्यूरो ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में जाल बिछाकर दबोच लिया है। एसीबी की टीम ने पटवारी हर्ष छाबड़ा के खिलाफ के तहत मामला दर्ज कर लिया है।