{"vars":{"id": "123258:4912"}}

भिवानी: दर्दनाक सड़क हादसे में कार सवार युवक नीरज की मौत

भिवानी के बस स्टैंड के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से धनाना गांव निवासी नीरज की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

 

भिवानी : हरियाणा के भिवानी जिले से एक सड़क हादसा सामने आया है। इस हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान नीरज के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि नीरज भिवानी से अपनी कार में घर गांव धनाना में आ रहा था। जैसे ही वह बस अड्‌डा के नजदीक पहुंचा तो एक अज्ञात कार ड्राइवर ने तेज गति व लापरवाही से चलाते हुए कार को सीधी टक्कर मार दी।

इस 2 कारों में हुई आमने-सामने की टक्कर में नीरज गंभीर घायल हो गया। जिसे राहगीरों ने एंबुलेंस की मदद से नागरिक अस्पताल में भेजा, लेकिन ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 

वहीं पुलिस ने  परिजनों की शिकायत के आधार पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। बता दें कि नीरज शादीशुदा था और उसके 2 बच्चे थे। इस हादसे के बाद पूरे परिवार में मातम छा गया है।