Teej Utsav Bhiwani News: नगर परिषद चेयरपर्सन प्रीति भवानी ने झूला झूलकर किया तीज उत्सव का शुभारंभ
भिवानी के सेठ मूलचंद झील परिसर में सिंधारा एवं तीज उत्सव मनाया गया। नगर परिषद चेयरपर्सन प्रीति भवानी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
Aug 17, 2026, 14:14 IST
भिवानी। सेठ मूलचंद झील परिसर में पारंपरिक सिंधारा एवं तीज उत्सव का आयोजन किया गया। उत्सव में झूले और हिंडोले आकर्षण का केंद्र रहे। नगर परिषद चेयरपर्सन प्रीति भवानी ने झूला झूलकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
प्रीति भवानी ने कहा कि तीज का त्योहार भगवान शिवशंकर और माता पार्वती के पुनर्मिलन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। हमारे यहां अनेक त्योहार मनाए जाते हैं और सभी त्योहारों का अपना महत्व है। तीज का त्योहार सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है।
तीज पर्व पर महिला स्नेह, सीमा, कुसुम, बबीता, ललिता और पूजा ने झूला झूलकर तीज पर्व का आनंद लिया। इस अवसर पर नगर परिषद चेयरपर्सन प्रीति भवानी, प्रतिनिधि भवानी प्रताप, सुभाष तंवर, पार्षद संदीप यादव, पार्षद मनोज और पार्षद मोनू मौजूद रहे।