{"vars":{"id": "123258:4912"}}

भिवानी में तहसीलदारों की हड़ताल खत्म: 5 दिन बाद खुले दफ्तर, पहले ही दिन हुई 73 रजिस्ट्रियां

भिवानी में 5 दिनों से जारी तहसीलदारों की हड़ताल समाप्त हो गई है। बुधवार को तहसील कार्यालयों में रौनक लौटी और 73 रजिस्ट्रियां की गईं। जानें हड़ताल खत्म होने के बाद क्या बोले आमजन।

 

भिवानी। तहसीलदारों की हड़ताल समाप्त होने के बाद बुधवार को जिले में पांच दिन बाद 73 रजिस्ट्रियां की गईं। हड़ताल खुलते ही तहसील कार्यालयों में रौनक लौट आई और आमजन की आवाजाही बढ़ गई। शुक्रवार से रजिस्ट्रियां बंद होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

बुधवार को रजिस्ट्रियों के लिए करीब 80 लोगों ने आवेदन किए थे, जिनमें से कागजातों की जांच के बाद 73 रजिस्ट्रियां की गईं।दरअसल, भ्रष्टाचार के आरोपों में एक नायब तहसीलदार और दो तहसीलदारों पर की गई कार्रवाई के विरोध में प्रदेशभर के तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों ने हड़ताल कर दी थी। उनका कहना था कि बिना पूरी जांच के कार्रवाई कर उनकी छवि खराब की जा रही है। पहले जांच पूरी की जाए उसके बाद ही संबंधित अधिकारी पर कार्रवाई की जाए।


मंगलवार को सरकार ने उनकी मांग पर सहमति जताते हुए मांगें मान लीं। हड़ताल के चलते पांच दिनों तक जमीन की रजिस्ट्री, प्रमाण पत्र और पोर्टल से जुड़ी 432 ऑनलाइन सेवाएं प्रभावित रहीं। बुधवार को हड़ताल समाप्त होने के बाद तहसील कार्यालयों में लोगों ने अपने पांच दिनों से लंबित कार्य निपटाए।


रजिस्ट्री के लिए 80 लोगों ने किए आवेदन
हड़ताल खुलने के बाद बुधवार को रजिस्ट्री करवाने के लिए 80 लोगों ने आवेदन किए। कागजातों की जांच के बाद तहसीलदार ने 73 लोगों की रजिस्ट्रियां कीं। इसके अलावा प्रमाण पत्रों सहित राजस्व विभाग के पोर्टल से जुड़े सभी कार्यों का भी निपटान किया गया।

मुझे अपनी जमीन की रजिस्ट्री करवानी थी लेकिन शुक्रवार से तहसीलदारों की हड़ताल चल रही थी। बुधवार को हड़ताल खत्म होने के बाद मैंने तहसील से संबंधित अपने सभी कार्यों का निपटान किया। हड़ताल खुलने के बाद बुधवार को तहसील के सभी कार्य सुचारू रूप से चल रहे थे। 


तहसीलदारों की हड़ताल के कारण मेरी भूमि की रजिस्ट्री रुकी हुई थी। बुधवार को तहसील कार्यालय खुलते ही मैंने अपनी रजिस्ट्री करवाई। बिना किसी विलंब के मेरी रजिस्ट्री समय पर हो गई जिससे मुझे सुविधा मिली। 

बुधवार से जिले के सभी तहसील कार्यालयों में लोगों की रजिस्ट्रियों सहित सभी कार्य समय पर किए गए। बुधवार को 80 लोगों ने रजिस्ट्रियों के लिए आवेदन किए जिनके कागजातों की जांच के बाद 73 लोगों की रजिस्ट्रियां की गईं।