{"vars":{"id": "123258:4912"}}

तिगड़ाना गांव में खेत की खुदाई के दौरान मिली 7 फुट लंबी प्राचीन शिला, उकेरी दिखी हनुमान जी की आकृति

भिवानी के तिगड़ाना गांव में खेत की खुदाई के दौरान हनुमान जी की आकृति वाली 7 फुट लंबी प्राचीन लाल पत्थर की शिला मिली है। जानिए क्या है पूरा मामला और पुरातत्व विभाग की प्रतिक्रिया।

 

भिवानी: भिवानी बाइपास रिंग रोड क्षेत्र के गांव तिगड़ाना में खेत की खुदाई के दौरान हनुमान जी की आकृति उकेरी हुई करीब सात फुट लंबी लाल पत्थरशिला मिलने से लोगों में उत्सुकता और श्रद्धा का माहौल है। खेत मालिक नेहरू पुत्र हंसराज फैक्ट्री के लिए टीन शेड निर्माण से पहले पानी का हौद बनवाने हेतु खुदाई करा रहे थे। करीब पांच फुट गहराई पर लाल पत्थर मिलने के बाद खुदाई जारी रखी गई, जिसमें पूरी शीला निकली। शनिवार को इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचने लगे।  ग्रामीणों के अनुसार, अब तक करीब 500 लोग शिला पर उकेरी गई आकृति के दर्शन कर चुके हैं। 

पुरातत्व विभाग करेगा शिला की जांच
इस मामले पर पुरातत्व विभाग के अधिकारी डॉ. नरेंद्र परमार का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि आधिकारिक सूचना मिलने के बाद विभागीय विशेषज्ञों की टीम जल्द ही मौके पर पहुंचेगी। टीम शिला की बनावट, लाल पत्थर की प्राचीनता और उसके ऐतिहासिक महत्व का गहनता से आकलन करेगी।"