{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Pawan Singh: भोजपुरी एक्टर पवन सिंह ने मांगी माफी, एक्ट्रेस की कमर छूने पर हुआ था बवाल 

 

Pawan Singh: भोजपुरी एक्टर पवन सिंह ने लखनऊ में हरियाणवी एक्ट्रेस की कमर छूने के मामले में माफी मांगी है। जानकारी के मुताबिक, भोजपुरी एक्टर पवन सिंह ने अपने इंस्टाग्राम के स्टेटस पर लिखा- 'अंजलि जी व्यस्त शेड्यूल की वजह से मैं आपका लाइव नहीं देख पाया। मुझ जब इस बात की जानकारी हुई, तो बुरा लगा। मेरा आपके प्रति कोई गलत इंटेंशन नहीं था। क्यों कि हम लोग कलाकार हैं, इसके बावजूद मेरे व्यवहार से आपको तकलीफ हुई हो तो मैं माफी मांगता हूं।'

मिली जानकारी के अनुसार, एक्ट्रेस अंजलि ने अपने इंस्टाग्राफ स्टेटस पर पवन सिंह की माफी का स्टेटस लगाते हुए लिखा है- 'पवन सिंह जी ने अपनी गलती की माफी मांग ली है। वो मुझसे बड़े हैं और सीनियर आर्टिस्ट हैं। मैंने उन्हें माफ कर दिया है। मैं इस बात को और आगे नहीं बढ़ाना चाहती हूं। जय श्री राम।' Haryana News

जानकारी के मुताबिक, भोजपुरी एक्टर पवन सिंह को लेकर एकबार फिर विवाद गहराया है। दरअसल, हरियाणवी सिंगर और डांसर अंजलि राघव के साथ उनका लखनऊ का एक वीडियो सामने आया, जिसमें वो अंजलि की कमर छूते दिख रहे हैं। Haryana News

वीडियो सामने आने के बाद विवाद इतना बढ़ा कि अंजलि ने इंस्टा पर वीडियो डालकर भोजपुरी इंडस्ट्री छोड़ने की बात कही। Haryana News

अंजलि ने कहा कि 'उनके कमर छूने से मैं खुद असहज महसूस कर रही थी, लेकिन कार्यक्रम में उनके फैन्स के सामने मैं कुछ कहती तो कोई मेरी बात नहीं सुनता। मेरे साथ जो लखनऊ में हुआ वो हरियाणा में होता तो पब्लिक खुद जवाब दे देगी।' Haryana News

जाने कौन हैं अंजलि राघव

अंजलि ने हरियाणवी गानों से अपनी पहचान बनाई है। वह बॉलीवुड फिल्म तेवर में भी काम कर चुकी हैं। 'कैरी-रिश्ता खट्टा मीठा' नाम की धारावाहिक में भी नजर आई हैं। उन्हें हाय रे मेरी मोटो गाने ने दुनियाभर में पहचान दिलाई है। Haryana News

अंजलि ने कई रीजनल म्यूजिक वीडियोज भी किए हैं। हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, और दिल्ली में अंजलि के लाइव शोज होते हैं। अंजलि राघव ने पवन गिल के साथ गाना 'मैडम नाचे नाचे रे तू तो' में भी काम किया है।