{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Haryana: हरियाणा में जाम छलकाने वालों के लिए बड़ी खबर, आज से महंगी हो सकती है शराब ? 

 

Haryana: हरियाणा में जाम छलकाने वालों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के CM सैनी ने आज कैबिनेट मीटिंग बुलाई है। जानकारी के मुताबिक, इस मीटिंग में नई एक्साइज पॉलिसी समेत कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर मुहर लगने के आसार हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार, इसके साथ ही लाडो लक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं को 2100 रुपए महीना दिए जाने वाली योजना के क्राइटेरिया पर भी चर्चा की जाएगी। पंजाब-हरियाणा के बीच चल रहे जल विवाद को लेकर भी मीटिंग में सीएम नायब सैनी अपने साथी मंत्रियों के साथ चर्चा कर सकते हैं। Haryana News

महंगी होगी शराब

मिली जानकारी के अनुसार, पड़ोसी राज्यों की नीतियों का भी अध्ययन करने के बाद एक्साइज डिपार्टमेंट ने प्रदेश की नई पॉलिसी तैयार कर ली है। इसको लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दो दिन पहले एक्साइज डिपार्टमेंट के अधिकारियों के साथ करीब डेढ़ से दो घंटे मीटिंग भी की थी। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, एक्साइज पॉलिसी के जरिए सरकार ने 1200 करोड़ से ज्यादा राजस्व जुटाने का लक्ष्य तय किया है। इससे शराब के दाम बढ़ना तय हैं। हरियाणा में करीब 1200 जोन में लगभग ढाई हजार शराब ठेके हैं। कैबिनेट बैठक में आबकारी नीति को मंजूरी दी जा सकती है।