{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Haryana News: हरियाणा में तीसरे दिन मिला बच्चे का शव, 2 दिन पहले हुआ था लापता
 

 

Haryana News: हरियाणा के यमुनानगर में 2 दिन से लापता 11 वर्षीय अनिकेत का आज सुबह नहर में हमीदा हेड के पास शव बरामद हुआ है। 2 दिन पानी में पड़ा रहने के कारण शव पानी में ऊपर आ गया था। पहरे पर बैठे परिजनों ने देखा तो तुरंत गोताखोर राजीव को सूचना दी।

राजीव ने मौके पर पहुंचकर शव को पानी से बाहर निकाला गया। शव के मिलते ही परिजन और थाना सदन पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है।  

यह था मामला
बता दें कि शनिवार को सुबह साढ़े 5 बजे तीर्थ नगर डेहा बस्ती में रहने वाला चौथी क्लास में पढ़ने वाले छात्र अनिकेत घर के पास में बहती यमुना नहर के पास शौच के लिए गया था। इसी दौरान वहां पर नहर में पत्थर फेंक कर खेलने लगा और थोड़ी देर बाद लापता हो गया।

अनिकेत को नहर किनारे आखिरी बार यहां क्रेन से काम कर रहे व्यक्ति ने देखा था। परिजनों ने थाना सदर पुलिस और गोताखोर को तुरंत सूचित किया गया था। मौके पर पहुंचे गोताखोर ने अपने 15 तैराकों के साथ नहर में दूर तक ढूंढा लेकिन बच्चे का कुछ भी पता नहीं चला था।

रविवार को मौसम खराब होने की वजह से सर्च ऑपरेशन नहीं चलाया जा सका। अब सोमवार को सुबह नहर से बच्चे का शव मिला।