Kakroli Hatti Land Dispute News 2026: चरखी दादरी में दोहरे हत्याकांड से सनसनी: जमीन विवाद में पति-पत्नी की हत्या, बड़े भाई पर आरोप
चरखी दादरी: हरियाणा के चरखी दादरी से एक सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड की खबर सामने आई है। यहां जमीन को लेकर चल रहे विवाद में पति-पत्नी की हत्या कर दी गई है। हत्या का आरोप मृतक के बड़े भाई पर है।
⚖️ लाठी-डंडों से हमला, वारदात के बाद कार से फरार हुआ आरोपी
प्रारंभिक जांच में जानकारी मिली कि मृतकों की पहचान गांव काकड़ोली हट्टी निवासी 50 वर्षीय सुरेंद्र उर्फ सुंदर सिंह और उसकी पत्नी भानवती के रूप में हुई है। मृतक सुरेंद्र उर्फ सुंदर का जमीनी विवाद बड़े भाई शमशेर के साथ लंबे समय से चल रहा था। शनिवार दोपहर इसी बात पर दोनों पक्षों में झड़प हो गई। आरोप है कि देखते ही देखते झगड़े ने खूनी रूप धारण कर लिया। शमशेर ने सुंदर और उसकी पत्नी भानवती देवी पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में गंभीर चोटों के चलते दोनों की मौत हो गई। झगड़े के बाद आरोपी वारदात को अंजाम दे Alto कार लेकर फरार हो गया।
🕵️ पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जुटाए सबूत, छापेमारी जारी
हत्या के बाद आरोपी ने दोनों शवों को काकड़ोली हट्टी से हड़ीदी रोड पर डाला। सूचना मिलते ही SP लोगेश कुमार और बाढड़ा SHO सुखबीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मौके से सबूत जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। मृतक दंपती की एक शादीशुदा बेटी व 14 साल का बेटा प्रिंस है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।