{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Christmas California Updates: व्हाइट हाउस से लेकर कैलिफोर्निया तक भारतीय संस्कृति का जलवा, अमेरिकी नागरिक भी शामिल

अमेरिका के कैलिफोर्निया में दीपावली के बाद अब भारतीय त्योहारों और क्रिसमस को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है। प्रवासी भारतीयों ने दुनिया के लिए शांति और भाईचारे का संदेश दिया।
 

कैलिफोर्निया। भारत की भांति अमेरिका में भी दीपावली के पावन पर्व के बाद भारतीय त्यौहारों— जैसे भाई दूज, छठ पूजा, देवउठनी (प्रबोधिनी) एकादशी, तुलसी विवाह, देव दीपावली, कार्तिक पूर्णिमा, गुरु नानक जयंती, कार्तिकई दीपम, काल भैरव जयंती, कालाष्टमी, विनायक चतुर्थी, विवाह पंचमी (श्री राम विवाह उत्सव), मोक्षदा एकादशी, गीता जयंती, मार्गशीर्ष पूर्णिमा, दत्तात्रेय जयंती, अन्नपूर्णा जयंती, क्रिसमस डे, और संकट चतुर्थी इत्यादि को लेकर भारी आध्यात्मिक श्रद्धा और उमंग देखने को मिल रही है। इन सभी त्यौहारों के उल्लास में प्रवासी भारतीयों के साथ-साथ विदेशी लोग और अमेरिकी नागरिक भी बड़े पैमाने पर शामिल हो रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि गत दिनों दीपावली का पर्व अमेरिका की धरती पर भारतीय समुदाय के साथ-साथ अन्य देशों के नागरिकों ने भी अत्यंत उत्साह के साथ मनाया। केलिफोर्निया सहित वाशिंगटन डी.सी., न्यूयार्क, न्यू जर्सी और बाल्टीमोर जैसे अमेरिका के विभिन्न क्षेत्रों में दीपावली की अद्भुत रौनक देखने को मिली, जबकि व्हाइट हाउस में भी इस पर्व का विशेष उत्साह और आकर्षण दिखाई दिया।

🎁 क्रिसमस और नए साल के स्वागत की तैयारी; भारत से अमेरिका पहुंचे मेहमान मना रहे हैं खुशियां

प्रवासी भारतीयों रमनीश, ज्योति, विकास चौधरी, नरेश महाजन, गौरव त्यागी, ऋतु चौधरी और चीकू आदि का कहना है कि दीपावली के बाद अब वे भारतीय त्यौहारों के साथ-साथ आगामी क्रिसमस पर्व को मनाने के लिए भी बेहद उत्सुक हैं। आगामी 25 दिसंबर को क्रिसमस का त्यौहार अमेरिका में बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर भारत से भी कई लोग कैलिफोर्निया पहुंचे हैं और अपने परिवार तथा मित्रों के साथ त्यौहारों की खुशियां साझा करने की तैयारी कर रहे हैं।

कैलिफोर्निया में भारत से आए लोगों ने विभिन्न समुदायों के बीच दिखाई देने वाली आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे की भावना को देखकर बेहद प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि अलग-अलग देशों, धर्मों और संस्कृतियों के लोग जब इस तरह मिलजुल कर त्यौहार मनाते हैं, तो यह पूरी दुनिया के लिए एक बहुत ही सुंदर और सकारात्मक संदेश प्रस्तुत करता है।

🤝 "संसार हमारा एक बड़ा परिवार है; शांति और भाईचारे से ही दुनिया बनेगी खुशहाल"— राजेश सिंगला

भारत के अग्रवाल समुदाय से जुड़े अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा के प्रदेश महासचिव राजेश सिंगला ने अपने विचार रखते हुए कहा कि यदि इस संसार में इसी प्रकार प्रेम, सद्भाव और आपसी भाईचारा बना रहे, तो देशों के बीच किसी भी प्रकार के लड़ाई-झगड़े और युद्ध की आवश्यकता ही नहीं पड़ेगी। दुनिया के सभी देशों को आपसी शांति बनाए रखते हुए मिल-जुलकर रहना चाहिए। उनके साथ उनकी धर्मपत्नी मंजू सिंगला भी इन दिनों अमेरिका में अपने बच्चों के साथ त्यौहार मनाने के लिए पहुंची हुई हैं।

उन्होंने आगे कहा कि यह संपूर्ण संसार हमारा एक बड़ा परिवार है। परिवार के भीतर कभी-कभी छोटे-मोटे मतभेद हो जाना एक स्वाभाविक प्रक्रिया है, लेकिन इसका यह अर्थ कतई नहीं है कि हम एक-दूसरे के खिलाफ हिंसा पर उतर आएं। हमें आपस में बैठकर बातचीत और समझदारी के जरिए हर समस्या का समाधान निकालना चाहिए। आज दुनिया के कई हिस्सों में आर्थिक समस्याओं के कारण गरीब और जरूरतमंद लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है, ऐसे में सभी देशों को एक-दूसरे की सहायता करते हुए शांति और भाईचारे का वातावरण मजबूत करना चाहिए।

🕊️ डॉ. सुरेश गुप्ता की अपील; बातचीत से सुलझाएं मतभेद, मानवता ही बनाएगी दुनिया को बेहतर

अमेरिका में विश्व विख्यात डॉ. सुरेश गुप्ता ने विश्व के सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि आपसी मतभेदों को हमेशा बातचीत के माध्यम से सुलझाना चाहिए तथा चारों तरफ प्रेम, शांति और सद्भावना का संदेश फैलाना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि केवल सच्ची मानवता, आपसी भाईचारा और शांति ही इस दुनिया को एक बेहतर और खुशहाल रहने योग्य स्थान बना सकती है।

क्रिसमस पर्व मनाने के लिए भारत से आए अतिथियों और स्थानीय भारतीय समुदाय में भी गजब का उत्साह देखा जा रहा है। धर्मनगरी कुरुक्षेत्र से अमेरिका आए राजेश सिंगला ने बताया कि भारतीय सांस्कृतिक त्यौहारों के साथ-साथ क्रिसमस डे और नव वर्ष 2027 के स्वागत के लिए भारतीयों के साथ-साथ अमेरिकी नागरिकों में भी भारी जोश और उमंग दिखाई दे रही है।