Haryana: हरियाणा में फिर आया भूकंप, लोगों में मचा हड़कंप
Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में आज फिर दोपहर 12:34 बजे भूकंप आया। इसका केंद्र झज्जर जिले के गांव दुल्हेड़ा के पास रहा। जानकारी के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.5 दर्ज की गई।
मिली जानकारी के अनुसार, इससे पहले रोहतक में बुधवार-गुरुवार की आधी रात 12:46 बजे भूकंप के झटके लगे। झटके महसूस होते ही लोगों की नींद टूट गई। हालांकि किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है, लेकिन रात भर डर का माहौल बना रहा। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.6 दर्ज की गई। इस भूकंप से जमीन के 10 किलोमीटर नीचे गहराई में हलचल हुई। इसका केंद्र रोहतक का गांव भालौठ के नजदीक का क्षेत्र रहा। प्रदेश में पिछले 20 दिन में 5 बार भूकंप आ चुका है। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, भूकंप के लिहाज से हरियाणा में 12 जिले संवेदनशील हैं। इनमें रोहतक, पानीपत, करनाल, महेंद्रगढ़, पंचकूला, अंबाला, सोनीपत, गुरुग्राम, झज्जर, नूंह, पलवल और फरीदाबाद शामिल हैं। Haryana News
नेशनल भूकंप विज्ञान केंद्र की तरफ से जारी सूचना...
पांचवीं बार भूकंप
जानकारी के मुताबिक, 16-17 जुलाई: रात 12.46 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसका केंद्र रोहतक रहा। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.6 दर्ज की गई। हालांकि इसमें किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, 17 जुलाई: दोपहर 12:34 बजे भूकंप आया। इसका केंद्र झज्जर में रहा। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 2.5 मापी गई। इसका केंद्र 5 किलोमीटर की गहराई में था।