{"vars":{"id": "123258:4912"}}

फरीदाबाद: बाजड़ी गांव में छात्रों के बीच खूनी संघर्ष, डंडों से पिटाई का वीडियो वायरल!

फरीदाबाद के डबुआ क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर तीन युवकों पर डंडों से जानलेवा हमला। सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा।

 

फरीदाबाद : फरीदाबाद में डबुआ थाना क्षेत्र गांव बाजडी में आपसी कहासुनी को लेकर हुए विवाद में तीन युवकों को कुछ युवकों ने डंडो से जमकर पीटा गया। मारपीट का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस के द्वारा पीडित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

गांव बाजडी के रहने वाले विकास त्यागी ने डबुआ थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि, उसके भतीजे देव उर्फ रामजीलाल का गांव के ही रहने वाले गोलू के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इस दौरान गोलू को पीट दिया गया था। 

इसी की रंजिश को लेकर 15 मार्च गोलू ने अपने साथियों के साथ खेतों पर अपने साथियों के साथ डंडे लेकर पहुंचा। जहां पर सभी ने उसके बेटे तूषार, भतीजे अंशूल और और उसके साथी अभिषेक साथ डंडो से मारपीट की। जिसके बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। 

मारपीट का वीडियों हुआ वायरल 

इस मारपीट का एक वीडियों भी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें कुछ युवक हाथों मे डंडे लेकर आते है और एक युवक के साथ मारपीट करते है। इस दौरान आस-पास काफी भीड़ जमा हो जाती है। इसके बाद भी युवक और उसके दोस्तों को लगातार पीटा जा रहा है। 

पुलिस कर रही है जांच

थाना इंचार्ज संग्राम सिंह ने बताया कि इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि सभी स्कूली बच्चे है। दोनों पार्टियों का आपस में पहले भी झगड़ा हो चुका है। इसी के चलते ये रंजिश बनी हुई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।