Jajru Village Faridabad: पंचायत रिकॉर्ड की तलाश में सरपंच के आवास पर पहुंचे बीडीपीओ और पुलिस टीम
फरीदाबाद : फरीदाबाद के गांव जाजरू में सरपंच के घर पर ब्लॉक प्रशासन की टीम ने पुलिस की मौजूदगी में तलाशी अभियान चलाया। यह कार्रवाई पंचायत से जुड़े दस्तावेजों और रिकॉर्ड की जांच को लेकर की गई। तलाशी के दौरान सरपंच के पास कोई आधिकारिक रिकॉर्ड नहीं मिला। हालांकि, टीम को दो दस्तावेज मिले, जिन्हें पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर ब्लॉक अधिकारियों को सौंप दिया।
फरीदाबाद के गांव जाजरू में उस समय हलचल मच गई, जब ब्लॉक प्रशासन के अधिकारी, बीडीपीओ अंशुल डागर, ग्रामीण सचिव और पुलिस टीम सरपंच के घर पहुंची। टीम द्वारा सरपंच के घर की तलाशी ली गई। यह तलाशी पंचायत से संबंधित दस्तावेजों और रिकॉर्ड को लेकर की गई थी।
तलाशी के दौरान सरपंच के पास कोई रिकॉर्ड या संबंधित दस्तावेज नहीं मिला। हालांकि, जांच टीम को दो दस्तावेज मिले, जिन्हें पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया और बाद में ब्लॉक अधिकारी को सौंप दिया। अधिकारियों की ओर से दस्तावेजों की जांच की जा रही है। फिलहाल इन दस्तावेजों में क्या जानकारी है और इनका पंचायत के रिकॉर्ड से क्या संबंध है, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। वहीं, पूरी कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम भी मौके पर मौजूद रही।