{"vars":{"id": "123258:4912"}}

फरीदाबाद: आवारा पशु छोड़ने वाले मालिकों पर अब जुर्माना नहीं, सीधे दर्ज होगी FIR

फरीदाबाद को आवारा पशु मुक्त बनाने के लिए नगर निगम का कड़ा कदम। दूध निकालकर गायें सड़क पर छोड़ने वाले पशुपालकों पर अब जुर्माने के साथ होगी सीधी FIR दर्ज।

 

फरीदाबाद: शहर की सड़कों को बेसहारा पशुओं और आवारा गायों से मुक्त कराने के लिए नगर निगम (Municipal Corporation) ने एक बेहद कड़ा और विशेष अभियान शुरू किया है। अब तक केवल जुर्माना लेकर पशु छोड़ दिए जाते थे, लेकिन अब दूध निकालकर गायों को लावारिस छोड़ने वाले लापरवाह मालिकों की पहचान कर उनके खिलाफ सीधे पुलिस में FIR दर्ज कराई जाएगी।  अब केवल जुर्माना नहीं, सीधा दर्ज होगा केस 

 नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार, अक्सर देखने में आता है कि लोग गाय का दूध निकालने के बाद उसे दिनभर सड़कों पर चरने और घूमने के लिए खुला छोड़ देते हैं।आवारा पशु पकड़े जाने पर पहली बार 5,100 और दूसरी बार 11,000 का जुर्माना लेकर पशु छोड़ दिया जाता था। अब सिर्फ फाइन भरकर पशु वापस नहीं मिलेगा, बल्कि पशु मालिक की पहचान कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए FIR कराई जाएगी।  

विशेष टीमें और अवैध डेयरियों पर शिकंजा 
नगर निगम ने विशेष टीमें गठित की हैं, जो सड़कों पर घूम रहे आवारा पशुओं के मालिकों का पता लगाएंगी।शहर के अलग-अलग इलाकों में चल रही अवैध डेयरियों की जांच की जा रही है और उनके चालान काटे जा रहे हैं।सड़कों से पकड़ी गई गायों और अन्य मवेशियों को सुरक्षित रूप से नजदीकी गौशालाओं में भेजा जाएगा।  नगर निगम ने पशुपालकों से अपील की है कि वे अपने मवेशियों को सड़कों पर खुला न छोड़ें।