{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Tushar Abhishek Firing Case Faridabad: जमीन विवाद के चलते भाई ने मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

फरीदाबाद के सारण गांव में संपत्ति के विवाद को लेकर छोटे भाई ने बड़े भाई अभिषेक पर फायरिंग कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
 

फरीदाबाद : हरियाणा के फरीदाबाद के सारण गांव  से रिश्तों को तार-तार करने वाली एक सनसनीखेज खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां संपत्ति बंटवारे को लेकर चल रहे विवाद ने खूनी रुप धारण कर लिया। बड़े भाई ने छोटे भाई पर तीन राउंड फायरिंग की।

बताया जा रहा है कि  प्रॉपर्टी विवाद में छोटे भाई तुषार ने बड़े भाई अभिषेक को गोली मारी। पेट के बीचों-बीच गोली लगने से अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी तुषार मौके से फरार हो गया। वारदात सारण गांव के बृजवासी मिठास भंडार के पास हुई है। गोली लगने के बाद घायल अभिषेक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
परिजनों ने पुलिस को गोलीकांड की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। आरोपी तुषार की तलाश में पुलिस की टीमें जुटीं हुई है। फिलहाल पुलिस वारदात की जांच कर रही है।