{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Tilpat Murder Case: मामूली विवाद में युवक की दर्दनाक मौत, आरोपी फरार और वारदात का सीसीटीवी आया सामने

फरीदाबाद के तिलपत गांव में मकान के उद्घाटन के दौरान बीच-बचाव करने गए 25 वर्षीय युवक की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी गई।

 

फरीदाबाद के तिलपत गांव से एक बेहद सनसनीखेज और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ 25 वर्षीय वाली मोहम्मद नामक युवक की कुल्हाड़ी से वार कर बेरहमी से हत्या कर दी गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक मूल रूप से मेवात जिले का रहने वाला था और अपने मामा के नए मकान के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए फरीदाबाद आया हुआ था। वीरवार शाम करीब 7 से 8 बजे के बीच पड़ोसियों के किसी विवाद के दौरान जब वाली मोहम्मद बीच-बचाव करने पहुंचा, तो बात इतनी बढ़ गई कि हमलावरों ने खूनी खेल खेल दिया।

⚡ सीसीटीवी फुटेज आया सामने, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

घटना के दौरान साहिल नामक युवक ने बेरहमी से वाली मोहम्मद के सिर पर कुल्हाड़ी से जोरदार वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। परिजन तुरंत उसे गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुँचे, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ चुका है, जिसमें हमलावरों की करतूत कैद है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है और पुलिस फुटेज के आधार पर उसकी धरपकड़ के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।