{"vars":{"id": "123258:4912"}}

फरीदाबाद: बिना नंबर और शोर मचाते साइलेंसर वाली बाइक का ₹23,000 का चालान

फरीदाबाद के बीके चौक पर ट्रैफिक पुलिस का एक्शन! बिना नंबर प्लेट और पटाखा छोड़ने वाले साइलेंसर वाली स्प्लेंडर बाइक का कटा 23 हजार का चालान, वाहन किया गया इंपाउंड।

 
फरीदाबाद : फ़रीदाबाद के बीके चौक पर आज ट्रैफिक पुलिस द्वारा वाहन चैकिंग अभियान चलाया गया। इस मौके पर वाहन चैंकिंग के दौरान संदिग्ध सप्लेंडर बाइक को रोका गया, जिसका ना तो नंबर था, साथ ही साइलेंसर फाड़ा हुआ था। जिसका ट्रैफिक पुलिस द्वारा 23 हजार रुपए का चालान काटकर बाइक को इंपाउंड किया गया। 

बाइक सवार युवकों से जब पूछा गया तो बोले कि हमारी बाइक है और हमने शौक के लिए बाइक पर नंबर नहीं लगाए और वो जो मर्जी करें, हमारी बाइक है, जवाब देते हुए कैमरे पर भागते हुए दिखाई दिए। वहीं ट्रैफिक पुलिसकर्मी और जेड.ओ का कहना था कि आज यातायात के नियमों के तहत वाहन चैकिंग अभियान चलाया हुआ है और एक संदिग्ध बाइक को रोका था जिसका न तो नंबर था और साइलेंसर भी फाड़ा हुआ था, जिसका ट्रैफिक पुलिस द्वारा 23000 का चालान काट कर इंपाउंड किया गया है।