फतेहाबाद: मंत्री कृष्ण कुमार बेदी सख्त, SDO सस्पेंड और सचिव को फटकार
फतेहाबाद कष्ट निवारण समिति की बैठक में मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने लापरवाही पर कड़ा एक्शन लिया। SDO सस्पेंड, बिजली निगम और कृषि विभाग को दिए सख्त निर्देश।
फतेहाबाद : फतेहाबाद में आज कष्ट निवारण समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कि उनके द्वारा 14 मामलों की सुनवाई की गई और छह मामलों का मौके पर निपटारा कर दिया गया जबकि आठ मामलों को लंबित तक गया है।
इस मीटिंग में अनुपस्थित रहने पर कैबिनेट मंत्री ने हिसार सिंचाई विभाग के एकसईन को भी शोकोज नोटिस जारी किया है। वहीं फतेहाबाद सिंचाई विभाग की एसडीओ राजेंद्र कुंडू को सस्पेंड करने के आदेश कृष्ण कुमार बेदी ने जारी किए। कृष्ण कुमार बेदी ने मीडिया से बातचीत में बताया कि एसडीओ के खिलाफ लगातार स्टाफ शिकायत कर रहा था।इसके बाद यह कार्रवाई की गई है।
'सुधर जाओ, नहीं तो जेल जाना पड़ेगा', नगर पालिका सचिव को लगाई फटकार
वही एक प्रॉपर्टी आईडी के मामले में शिकायत मिलने पर कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने रतिया नगर पालिका के सचिव को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि सुधर जाओ नहीं तो जेल की हवा खानी पड़ेगी लोगों को शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। फतेहाबाद के भूना इलाके में निजी प्लाट पर लगे बिजली के खंभे हटाने को लेकर भी कैबिनेट मंत्री ने बिजली निगम को आदेश दिए। उन्होंने कहा कि जब आप बिजली का बिल वसूल रहे हैं तो अपने खंबे बिजली निगम निजी प्लाट में कैसे लगा सकता है। इसके बाद बिजली निगम की एसडीओ ने आसपास के इलाके की फसल हटाने के बाद खंबो को शिफ्ट करने की बात कही। एक मामले में फतेहाबाद के गांव दैयड में फसल बीमा योजना की लंबित बड़ी राशि के मामले में भी कैबिनेट मंत्री ने कृषि विभाग को आदेश दिए की 10 दिन के अंदर एडीसी की अध्यक्षता में जांच पूरी करके ग्रामीणों को मुआवजा जारी किया जाए।