{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Krishan Kumar Bedi Fatehabad News: बिजली निगम के अधिकारियों पर भड़के मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, लाइनमैन को किया चार्जशीट

फतेहाबाद में कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता की। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर एक्शन।

 

फतेहाबाद : फतेहाबाद की डीपीआरसी भवन में आज कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी के द्वारा जिला कष्ट निवारण समिति बैठक की अध्यक्षता की गई और 13 मामलों की सुनवाई की गई। इस दौरान 8 मामलों का निपटारा कर दिया गया, जबकि पांच मामले पेंडिंग रखे गए हैं।

पहले ही मामले में कृष्ण कुमार बेदी के द्वारा गांव नाडोढी के खाल खुलवाने के मामले में लापरवाही बरतने वाले सिंचाई विभाग के एसडीओ को सस्पेंड करने के आदेश दिए। कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि अगर एसडीओ शाम 5:00 बजे तक एसडीओ अपना स्पष्टीकरण नहीं देता है तो उसे पर सस्पेंड की कार्रवाई कर दी जाए।

वहीं एक मामले में कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी के द्वारा बिजली निगम के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई गई। मामला फतेहाबाद के गांव मढ़ का था, जिसमें किसान ने कैबिनेट मंत्री को शिकायत देकर बताया कि उसके खेत जो फीडर से बिजली की सप्लाई होती है, उस सप्लाई में लापरवाही बरती जा रही है और पैसों की डिमांड की जा रही है।

इसके बाद कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने लाइनमैन कश्मीर सिंह को चार्जशीट करने के आदेश दिए। वहीं किसान का आरोप था कि बिजली निगम के अधिकारी उसे कहते हैं कि तेरा काम नहीं करेंगे जो पुंझड़ पाढ़ना है पाढ़ ले। यह बात सुनकर कृष्ण कुमार बेदी भड़क गए और उन्होंने बिजली निगम के अधिकारियों से कहा कि दिखाओ तुम्हारा पुंझड़ कितना बड़ा है।

उन्होंने बिजली निगम की एसडीओ को जमकर फटकार लगाई  कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि अगर अधिकारी सही से कम करें तो छोटे-छोटे जो मामले उनके पास आ रहे हैं वह ना आए और सरकार बदनाम ना हो।

वहीं मीडिया से बातचीत करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा और उन्होंने कहा कि बिहार, पश्चिम बंगाल जैसे कई राज्यों में तो कांग्रेस कई वर्षों से नहीं आ रही। जब से बैलेंट से पेपर डाले जाते हैं। तब भी कांग्रेस वहां नहीं थी। तो ऐसे में वोट चोरी के आरोप कहा पर ठहरते है। कांग्रेसियों को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए।