{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Ratiya Tehsil Corruption: पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई, रजिस्ट्री क्लर्क रिश्वत लेते गिरफ्तार

फतेहाबाद के रतिया तहसील कार्यालय में विजिलेंस टीम ने कार्रवाई करते हुए रजिस्ट्री क्लर्क को 4000 रुपये की रिश्वत लेते हुए र रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

 

फतेहाबाद जिले के रतिया तहसील कार्यालय में भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। विजिलेंस विभाग की टीम ने तहसील कार्यालय में अचानक दबिश देकर रजिस्ट्री क्लर्क वलविंद्र सिंह को 4000 रुपये की रिश्वत लेते हुए र रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद तहसील कार्यालय और प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया है।

🌾 किसान संघर्ष समिति के प्रदेशाध्यक्ष की शिकायत पर हुई कार्रवाई: सौदा 5000 से घटकर 4000 पर तय हुआ था

यह पूरी कार्रवाई पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति के प्रदेशाध्यक्ष मनदीप नथवान द्वारा दी गई पुख्ता सूचना के आधार पर की गई है। शिकायतकर्ता ने विजिलेंस को बताया था कि उनके एक परिचित की दादाआई जमीन की कन्वेस डीड (Conveyance Deed) करवाने के एवज में रजिस्ट्री क्लर्क द्वारा 5000 रुपये की रिश्वत की मांग की जा रही थी। काफी मान-मनौव्वल के बाद सौदा 4000 रुपये में तय हुआ था, जिसकी शिकायत किसानों ने तुरंत विजिलेंस विभाग को दी।

🕵️‍♂️ विजिलेंस टीम ने बिछाया जाल: मौके पर दबोचा गया आरोपी क्लर्क, अन्य भूमिकाओं की भी होगी जांच

शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस इंस्पेक्टर मनमोहन सिंह के नेतृत्व में एक विशेष ट्रैप टीम का गठन किया गया। योजना के तहत जब संबंधित व्यक्ति रजिस्ट्री के सिलसिले में तहसील कार्यालय पहुंचा और जैसे ही रजिस्ट्री क्लर्क ने रिश्वत की राशि अपने हाथ में ली, पहले से मुस्तैद विजिलेंस टीम ने उसे दबोच लिया। विजिलेंस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और यदि इस भ्रष्टाचार में किसी अन्य कर्मचारी या अधिकारी की संलिप्तता पाई जाती है, तो उसके खिलाफ भी सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।