Haryana news : हरियाणा के स्कूली बच्चों के लिए खुशखबरी, अब सरकारी स्कूलों में होगी इंग्लिश मीडियम पढ़ाई
Aug 24, 2025, 16:58 IST
Haryana news : हरियाणा से स्कूली बच्चों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। अब हरियाणा के सरकारी स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई शुरू होगी।
जानकारी के मुताबिक, अंग्रेजी मीडियम से पढ़ाई उन स्कूलों में होगी जो हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी से मान्यता प्राप्त हैं। जल्द ही यह तय किया जाएगा कि कितने स्कूलों में यह पढ़ाई शुरू की जाएगी। वहीं अब तक 500 सरकारी स्कूलों में इंग्लिश मीडियम से पढ़ाई कराई जा रही है, लेकिन ये CBSC से मान्यता प्राप्त हैं। Haryana news
मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के सरकारी स्कूलों के पाठ्यक्रम अब राज्य सरकार की ओर से वोकल फॉर लोकल के तहत जैविक खेती, बागवानी और फ्लोरीकल्चर सब्जेक्ट्स को भी शामिल किया जाएगा। पहले यह प्रदेश के हर जिले के एक स्कूल से शुरू होगी।Haryana news