{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Sector 14 Police Station Case: ट्रक और स्कॉर्पियो टक्कर के बाद रंजिश में मारपीट, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

गुड़गांव के सेक्टर-12 कार मार्केट में स्कॉर्पियो सवार युवक के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
 

गुड़गांव  : ओवरटेक करते वक्त Scorpio और ट्रक की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों पक्षों में विवाद के बाद स्कॉर्पियो सवार मौके से चला गया। बाद में ट्रक ड्राइवर ने अपने साथियों के साथ स्कॉर्पियो सवार पर उस वक्त हमला कर दिया जब वह अपनी गाड़ी को ठीक कराने के लिए सेक्टर-12 की कार मार्केट में गया हुआ था। आरोपियों ने स्कॉर्पियो चालक को बेरहमी से पीटा और जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के बाद सेक्टर-14 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से एक बाइक भी बरामद की है।

पुलिस के मुताबिक, 22 अगस्त को एक व्यक्ति ने थाना सेक्टर-14 को शिकायत दी थी कि 16 अगस्त को उसके चाचा की स्कॉर्पियो गाड़ी नौरंगपुर रोड पर पेट्रोल पंप के पास एक अज्ञात ट्रक से भिड़ गई थी। जब यह और इसका दोस्त उक्त स्कॉर्पियो गाड़ी को ठीक करवाने के लिए सेक्टर-12, गुरुग्राम में डेंटर की दुकान पर लेकर गए तो उसी दौरान 5-6 व्यक्तियों ने इसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। मारपीट में इसको गंभीर चोटें आई।

मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान प्रवीण (उम्र 23 वर्ष ), 2. करन (उम्र 24 वर्ष), 3. अजय( उम्र 23 वर्ष ) तीनों निवासी बार गुर्जर, गुरुग्राम व 4. विनोद (उम्र 26 वर्ष ) निवासी गांव सराय जिला नूंह, हरियाणा के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि 16 अगस्त को शिकायतकर्ता की गाड़ी ट्रक से भीड़ गई थी जिसके चलते शिकायतकर्ता और उसके अन्य साथियों ने आरोपी प्रवीण के पिता (ट्रक ड्राइवर) के साथ गाली गलोच की थी । जिस बात को लेकर आरोपी प्रवीण और उसके अन्य साथियों ने मिलकर उपरोक्त वारदात को अंजाम दिया । पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपी प्राइवेट कंपनी में सिक्योरटी गार्ड व ड्राईवर की नौकरी करते है। आरोपियों को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।