{"vars":{"id": "123258:4912"}}

गुड़गांव: साइबर ठगों को बैंक खाता बेचने वाला गिरफ्तार, मुंबई से आया वारंट

गुड़गांव साइबर पुलिस ने मुंबई से एक आरोपी को गिरफ्तार किया जो कमीशन पर साइबर अपराधियों को बैंक खाते बेचता था। 33 लाख की ठगी मामले में हुई गिरफ्तारी।

 

गुड़गांव : पुलिस ने एक ऐसे व्यक्ति को काबू किया है जो साइबर अपराधियों को ठगी करने के लिए बैंक खाता उपलब्ध कराता था। साइबर पुलिस ने आरोपी को मुंबई से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया है जिसकी पहचान चेतन सूर्यकांत जगताप निवासी उल्हासनगर जिला ठाणे, महाराष्ट्र के रूप में हुई।

पुलिस जांच में ज्ञात हुआ कि ठगी गई राशि में से 25 लाख 70 हज़ार रुपए जिस बैंक खाता में ट्रांसफर हुए थे उसमें बैंक खाता आरोपी चेतन सूर्यकांत जगताप के नाम था। आरोपी ने यह बैंक खाता 4 प्रतिशत कमिशन पर अन्य व्यक्ति को बेचा था। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

आपको बता दें कि 6 अगस्त को साइबर थाना साउथ में एक व्यक्ति ने शिकायत देकर बताया था कि आईपीओ/शेयर्स में इन्वेस्टमेंट करने के नाम पर इससे लगभग 33 लाख 55 हज़ार रुपए की ठगी हुई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच करते हुए अब इस आरोपी को गिरफ्तार किया है। अरोपी से पूछताछ जारी है।