{"vars":{"id": "123258:4912"}}

GMDA Traffic Advisory Gurugram: ओल्ड दिल्ली रोड पर आरसीसी कल्वर्ट निर्माण कार्य के चलते बंद रहेगा ट्रैफिक, ट्रैफिक पुलिस की सलाह

गुरुग्राम के ओल्ड दिल्ली रोड पर 23 से 27 अक्टूबर तक ट्रैफिक बंद रहेगा। GMDA द्वारा बरसाती नाले के निर्माण के चलते डायवर्जन लागू किया गया है।

 

गुरुग्राम। ओल्ड दिल्ली रोड पर मेजर सुशीला मार्ग के मोड़ से लेफ्टिनेंट अतुल कटारिया चौक की ओर जाने वाली सड़क का एक हिस्सा 23 अक्टूबर की रात 8 बजे से 27 अक्टूबर की शाम 5 बजे तक आम यातायात के लिए पूरी तरह बंद रहेगा। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (GMDA) द्वारा इस मार्ग पर मास्टर स्टॉर्म वॉटर ड्रेन लेग-1 के तहत आरसीसी बॉक्स टाइप प्री-कास्ट कल्वर्ट और बरसाती नाले का निर्माण कार्य किया जाना है, जिसके चलते यह महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।

🚧 GMDA ने जारी की एडवाइजरी: वाहन चालक वैकल्पिक मार्गों का करें इस्तेमाल, ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का करें पालन

क्षेत्र में जलभराव की समस्या को दूर करने और बरसाती पानी की निकासी व्यवस्था को मजबूत करने के लिए जीएमडीए द्वारा यह निर्माण कार्य किया जा रहा है। जीएमडीए और ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों ने इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें और निर्धारित डायवर्जन व वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें।