{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Gurugram Fire Department Action: समय रहते टला बड़ा हादसा, ताला तोड़कर अंदर घुसी टीम ने आग पर पाया नियंत्रण

गुड़गांव के साउथ सिटी-2 स्थित एक बंद मकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। दमकल विभाग ने ताला तोड़कर समय रहते आग पर काबू पाया।

 

गुड़गांव। शहर के पॉश इलाके साउथ सिटी-2 में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक बंद मकान के अंदर अचानक आग भड़क उठी। गनीमत यह रही कि दमकल विभाग को समय पर सूचना मिल गई और टीम ने मौके पर पहुंचकर ताला तोड़ा तथा आग पर तुरंत काबू पा लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। इस घटना में घर के दो कमरों को पूरी तरह सुरक्षित बचा लिया गया है।

⚡ शॉर्ट सर्किट से लगी थी आग: डायल 112 की सूचना पर तुरंत मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी

दमकल विभाग के अधिकारियों के अनुसार, यह घटना वीरवार दोपहर डेढ़ बजे की है। डायल 112 के जरिए सूचना मिली थी कि साउथ सिटी-2 के मकान नंबर I-123 में आग लगी है। सूचना मिलते ही दमकल की एक गाड़ी तुरंत मौके पर रवाना की गई। मकान की पहली मंजिल से धुआं निकलता देख टीम ने मुख्य गेट का ताला तोड़ा और अंदर प्रवेश किया। अधिकारियों ने बताया कि सीलिंग और खिड़की में आग लगी हुई थी, जो कि शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट के कारण होना पाई गई है। समय रहते की गई कार्रवाई से बड़ा नुकसान होने से बच गया।