Dwarka Expressway Diversion News 2026: गुरुग्राम ट्रैफिक अलर्ट: 28 नवंबर तक बंद रहेगा इंच्छापुरी रेलवे फाटक-47, कल द्वारका एक्सप्रेसवे पर 12 बार रुकेगा ट्रैफिक
गुड़गांव: इंच्छापुरी रेलवे लाइन की मरम्मत के कारण यहां लेवल क्रॉसिंग 47 को बंद कर दिया गया। ऐसे में वाहन चालकों को परेशानी से बचाने के लिए पुलिस ने ट्रैफिक रूट डायवर्ट करके एडवाइजरी जारी कर दी है।
🛤️ सड़क पर गड्ढे और रेलवे स्लीपर बदलने के कारण लिया गया फैसला
ट्रैफिक पुलिस प्रवक्ता ASI विकास वर्मा ने बताया कि रेलवे गेट नंबर-47 (एल.सी.-47), जो कि रेवाड़ी से पटौदी वाया इंच्छापुरी चौक सड़क पर स्थित है, उसकी सड़क की स्थिति बहुत खराब है। सड़क पर बहुत गहरे गड्ढे बने हुए हैं तथा इस लेवल क्रॉसिंग की सड़क पर रबड़ पैड लगाया जाना है। इसके अतिरिक्त लेवल क्रॉसिंग पर रेलवे लाइन / स्लीपर को बदलना / मरम्मत करना आवश्यक है, जो कि रेलवे सुरक्षा की दृष्टि से भी अनिवार्य है।
🔄 28 नवंबर तक बंद रहेगा फाटक, हेलीमंडी होकर गुजरेंगे वाहन
इस कार्य हेतु रेलवे विभाग द्वारा एल.सी.-47 को 24 नवंबर से बंद कर दिया गया है। यहां 28 नवंबर तक कार्य चलेगा ताकि सड़क व रेल पटरी पर मरम्मत कार्य पूर्ण किया जा सके। ऐसे में पुलिस ने यहां से वाहनों का रूट डायवर्ट कर दिया है। पुलिस ने वाहन चालकों के लिए वैकल्पिक रूट सुझाए हैं:
-
रेवाड़ी से पटौदी जाने के लिए वाहन चालक इंच्छापुरी चौक से हेली मंडी होते हुए पटौदी जाएंगे।
-
पटौदी से रेवाड़ी जाने वाले वाहन चालक हेलीमंडी से इंच्छापुरी चौक होते हुए रेवाड़ी की तरफ जाएंगे।
-
खेड़ा आलमपुर (रेवाड़ी) से पटौदी जाने के लिए वाहन चालक इंच्छापुरी चौक से हेली मंडी होते हुए पटौदी जाएंगे।
🚧 कल द्वारका एक्सप्रेसवे पर भी 12 बार रोका जाएगा ट्रैफिक
वहीं, गुड़गांव पुलिस ने द्वारका एक्सप्रेसवे पर सफर करने वाले वाहन चालकों के लिए भी ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, वीरवार 26 नवंबर को NPR-CPR जंक्शन के पास ओवरब्रिज पर सर्विस / लिंक रोड पर 400 के.वी. डी/सी दौलताबाद - सेक्टर-72 लाइन के 12 कंडक्टर उतारने का कार्य किया जाएगा। इस कार्य के दौरान यातायात को लगभग 5-5 मिनट के लिए, कुल 12 बार रोका जाएगा। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वीरवार को इस मार्ग पर यात्रा करते समय अतिरिक्त समय लेकर चलें, वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करें तथा मौके पर तैनात यातायात पुलिस कर्मियों के निर्देशों का पालन करें।